
उदयपुर चाकूबाजी घटना में प्रशासन का बड़ा एक्शन, आरोपी छात्र के घर पर चला बुलडोजर
AajTak
उदयपुर में चाकूबाजी घटना में गंभीर रूप से घायल हुए छात्र का इलाज किया जा रहा है. उसकी हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है. वहीं, प्रशासन अब आरोपी छात्र के घर पर बुलडोजर चलाने की तैयारी कर रहा है.
उदयपुर में चाकूबाजी घटना के आरोपी के घर को प्रशासन ने तोड़ दिया है. प्रशासन ने बड़ा एक्शन लेते हुए खांजीपीर की दीवानशाह कॉलोनी में बने आरोपी के अवैध घर पर बुलडोजर चला दिया है. जिस वक्त बुलडोजर चला, उस वक्त भारी तादाद में पुलिस बल मौजूद रहा. बताया जाता है कि आरोपी का परिवार इस घर में किराए पर रह रहा था.
अभी भी नाजुक बनी है छात्र की हालत
चाकूबाजी में घायल हुए छात्र की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है. उसका इलाज डॉक्टरों की निगरानी में किया जा रहा है. जिस अस्पताल में छात्र का इलाज चल रहा है, वहां पर बड़ी संख्या में बल तैनात है.
बताया जाता है कि घटना शुक्रवार को सुबह हुई थी. वहीं, इससे पहले दोनों छात्रों की कुछ दिन पहले बहस भी हुई थी. शुक्रवार को छात्र बैग में चाकू लेकर पहुंचा और दूसरे छात्र पर हमला कर दिया. घटना की जानकारी स्कूल स्टाफ को तब लगी, जब क्लास में शोर शुरू हुआ. जिसके बाद आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया.
घटना की सूचना लगते ही बड़ी संख्या में सड़कों पर आ गई थी भीड़
घटना की जानकारी जैसे ही लोगों को लगी, वैसे ही बड़ी संख्या में भीड़ सड़कों पर उतर आई और बाहर खड़े वाहनों पर पथराव शुरू कर दिया. साथ ही भीड़ ने कई वाहनों में आग लगा दिया. जिससे पूरे शहर में अराजकता फैल गई. इसके बाद सूचना लगते ही कई थानों की फोर्स भी मौके पर पहुंच गई. जिसके बाद किसी तरह स्थिति पर काबू पाया गया.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







