
उदयपुर के जंगल में मिले युवक-युवती के शव, युवक का प्राइवेट पार्ट कटा मिला
AajTak
दोनों के शव आपत्तिजनक अवस्था में थे. शवों की स्थिति को देखते हुए उनकी हत्या करने की आशंका व्यक्त की जा रही है. प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि उन्हें भारी पत्थरों से पीटा गया और फिर बाद में धारदार हथियार से वार करके उनकी हत्या की गई थी. पीड़िता के प्राइवेट पार्ट में भी चोट के निशान मिले हैं.
उदयपुर जिले के गोगुंदा थाना इलाके के उबेश्वर के जगलों में शुक्रवार सुबह थाना क्षेत्र के मजावद गांव के पास अज्ञात युवक-युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई. सूचना मिलने पर गोगुंदा थाने के कांस्टेबल विजेश कुमार और कांस्टेबल भवानी सिंह मौके पर पहुंचे.
विजेश कुमार ने बताया कि सुबह 7.30 बजे शव पड़े होने की सूचना मिली थी, मौके पर जाकर देखा तो मजावद से करीब 200 मीटर दूर ऊबेश्वरजी रोड़ के समीप युवती और युवक के शव पड़े मिले. युवती ने कुर्ती और लेगिंग पहन रखी थी और युवक ने जींस और शर्ट पहन रखी थी. दोनों के शव आपत्तिजनक अवस्था में थे. युवक का प्राइवेट पार्ट कटा हुआ मिला तथा दोनों के शव के नीचे बिछे हुए कपड़े के नीचे मोबाइल चार्जर की केबल मिली है.
पुलिस को ऑनर किलिंग का शक
पुलिस के अनुसार, दोनों की उम्र करीब 30 साल के आस-पास है. प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि उन्हें भारी पत्थरों से पीटा गया और फिर बाद में धारदार हथियार से वार करके उनकी हत्या की गई थी. पीड़िता के प्राइवेट पार्ट में भी चोट के निशान मिले हैं. मृतक की पहचान 30 साल के राहुल मीणा के रूप में हुई है. वह पेशे से शिक्षक था.
वहीं, मृतक महिला की पहचान 28 साल की सोनू सिंह के रूप में हुई है. पीड़ित पुरुष आदिवासी समुदाय से है, जबकि महिला राजपूत समुदाय से है. दोनों के घर 10 किलोमीटर के दायरे में आने वाले गांवों में थे. पुलिस ने बताया कि दोनों की जाति को देखते हुए ऐसा लगता है कि यह ऑनर किलिंग का मामला हो सकता है.
दो दिन पुराने लग रहे हैं शव

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










