
उदयपुर: एयरपोर्ट पर एक दूसरे को गले लगाते नजर आए सचिन पायलट और गजेंद्र सिंह शेखावत
AajTak
पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट अजय माकन और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत दिल्ली जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे थे. यह तस्वीरें उसी समय वीआईपी लाउंज की हैं जहाँ फ्लाइट का इंतजार करते वक्त यह तीनों आपस में मिले.
राजस्थान की राजनीति में इन दिनो काफी सरगर्मियां देखी जा रही है. सूबे की तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने वाले हैं. कांग्रेस हो या फिर भारतीय जनता पार्टी सभी दलों के नेता ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं. रैलियों के दौरान नेता भले ही एक दूसरे पर जमकर निशाना साधते हैं लेकिन जब ये एक दूसरे के साथ होते हैं तो राजनीतिक गिले शिकवे भूल एक दूसरे को गले लगाना नहीं भूलते हैं. ऐसी ही एक तस्वीर उदयपुर एयरपोर्ट पर सामने आई है जब राजसमंद में आयोजित हुई भाजपा और कांग्रेस की सभा के बाद पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत एयरपोर्ट पर मिले. इस दौरान दोनों ही नेताओ ने गले मिलकर वहां मौजूद दोनों ही पार्टियों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को चौंका दिया.
केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











