
उत्तर भारत में बारिश और बाढ़ से तबाही, पंजाब में 43 मौतें... हजारों हेक्टेयर फसल बर्बाद, हिमाचल-उत्तराखंड और J&K में भूस्खलन से भारी नुकसान
AajTak
उत्तर भारत में भारी बारिश, बाढ़, भूस्खलन और बादल फटने की घटनाओं ने कई राज्यों को बुरी तरह प्रभावित किया है. पंजाब में 43 लोगों की मौत हुई और 1,948 गांव जलमग्न हो गए. वहीं, हिमाचल और उत्तराखंड में भी भारी तबाही मची है.
उत्तर भारत में भारी बारिश, बाढ़, भूस्खलन और बादल फटने की घटनाओं ने कई राज्यों को बुरी प्रभावित हैं. जम्मू, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में व्यापक तबाही मची हुई है, जिससे हजारों एकड़ फसलें बर्बाद हो गई है, ब्रिज-सड़कें बह गई हैं और जान-माल का भारी नुकसान हुआ है. केंद्र सरकार ने प्रभावित राज्यों के लिए केंद्रीय टीमों का गठन किया है, जो नुकसान का आकलन कर रही हैं. साथ ही स्थानीय प्रशासन राहत कार्यों में जुटा हुआ है.
बाढ़ का सबसे भयावह रूप पंजाब में देखने को मिला है. राज्य सरकार के अनुसार, अब तक 43 लोगों की मौत हो चुकी है. राज्य के 23 जिलों में 1,948 गांव जलमग्न हो गए हैं और लगभग 3,84,322 लोग बाढ़ की चपेट में हैं, जिनमें से 21,929 को सुरक्षित स्थानांतरित किया गया है.
आंकड़ों के अनुसार, 1,72,323.16 हेक्टेयर फसल क्षेत्र बुरी तरह से बर्बाद हो गया है. पंजाब की प्रमुख बासमती फसल को करीब 600 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है. अमृतसर, गुरदासपुर और कपूरथला जैसे जिलों में 50 प्रतिशत से अधिक कृषि क्षेत्र जलमग्न हो गया.
हिमाचल में बारिश और भूस्खलन से तबाही
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और भूस्खलन ने भयंकर स्थिति पैदा हो गई है. शुक्रवार को कुल्लू के इन्नर अखाड़ा बाजार इलाके में हुए अचानक भूस्खनल की चेपट में तीन मकान आ गए, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, जबकि तीन अन्य लोग जख्मी हो गए.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








