
उत्तर प्रदेश: महिला पर हमला करने वाला बीजेपी कार्यकर्ता गिरफ्तार, रह चुका है व्यापार मंडल का महासचिव
AajTak
उत्तर प्रदेश के बरेली में बीजेपी के एक कार्यकर्ता को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उसे एक महिला पर हमला करने के लिए रविवार को गिरफ्तार किया गया. इस संबंध में पुलिस ने 31 जुलाई को एफआईआर दर्ज की थी.
उत्तर प्रदेश के बरेली में एक बीजेपी कार्यकर्ता को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उसके खिलाफ एक महिला ने कथित तौर पर हमला करने को लेकर एफआईआर दर्ज कराई थी. इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने रविवार को उसे अरेस्ट कर लिया.
बीजेपी कार्यकर्ता की पहचान जीतेंद्र रस्तोगी के तौर पर हुई है. वह शहर के बिहारीपुर इलाके में ख्वाजा कुत्ब का निवासी है. एएसपी सिटी रविंद्र कुमार ने कहा कि अनुराधा रस्तोगी नाम की महिला ने जीतेंद्र रस्तोगी के खिलाफ कथित हमला करने की शिकायत दर्ज कराई थी. 31 जुलाई को दर्ज एफआईआर के आधार पर पुलिस ने जीतेंद्र को गिरफ्तार किया है.
जीतेंद्र रस्तोगी, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल में राज्य महासचिव के पद पर रहे है. व्यापारियों के इस संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद नरेश अग्रवाल ने जीतेंद्र रस्तोगी को निष्कासित कर दिया था.
भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष एम. अरोरा का कहना है कि जीतेंद्र रस्तोगी बीजेपी के कार्यकर्ता हैं, लेकिन उनके पास पार्टी में कोई पद नहीं है.
इन दिनों उत्तर प्रदेश के नोएडा के एक स्थानीय नेता के महिला से बदसलूकी का वीडियो भी वायरल हो रहा है. स्थानीय नेता की पहचान श्रीकांत त्यागी के तौर पर की गई है और उसका दावा है कि वो बीजेपी का बड़ा नेता है. उसकी पार्टी अध्यक्ष जे. पी. नड्डा और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ तस्वीरें सामने आई हैं. हालांकि बीजेपी का कहना है कि श्रीकांत त्यागी का पार्टी से कोई लेना-देना नहीं है. वीडियो वायरल होने के बाद से वह फरार है और पुलिस की 7 टीमें उसकी तलाश में जुटी हैं.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









