
उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़, आठ वॉन्टेड अपराधी गिरफ्तार
AajTak
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लखनऊ पुलिस ने गुरुवार तड़के मुठभेड़ के बाद चार लुटेरों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों की पहचान अमन सिंह, वीर यादव, करण सिंह और एक किशोर के रूप में हुई है. उन्होंने बताया कि मुठभेड़ के दौरान अमन और वीर के पैरों में गोली लगी है.
उत्तर प्रदेश पुलिस ने राज्य के विभिन्न जिलों में अलग-अलग मुठभेड़ों के दौरान कई वॉन्टेड अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया. यूपी पुलिस के अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी सवांददाताओं के साथ साझा की.
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लखनऊ पुलिस ने गुरुवार तड़के मुठभेड़ के बाद चार लुटेरों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों की पहचान अमन सिंह, वीर यादव, करण सिंह और एक किशोर के रूप में हुई है. उन्होंने बताया कि मुठभेड़ के दौरान अमन और वीर के पैरों में गोली लगी है.
पुलिस ने बताया कि उनके कब्जे से अवैध हथियार, लूटी गई नकदी, आभूषण और एक चोरी की कार बरामद की गई है. साथ ही उन्होंने बताया कि 22 दिसंबर को दो अलग-अलग लूट की घटनाएं हुई थीं. आरोप है कि ये सभी बदमाश उन वारदातों में शामिल थे.
पीटीआई के अनुसार, यूपी पुलिस ने एक बयान जारी करके बताया कि गुरुवार को करीब 2.30 बजे एक सूचना के आधार पर पुलिस की एक टीम ने गोमती नगर के नीरज चौक के पास आरोपियों की गाड़ी को रोका. मगर रोके जाने पर आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी.
पुलिस के बयान में कहा गया है कि इसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग की. जिसमें दो लुटेरों के पैर में चोट लग गई और उन्हें अस्पताल ले जाया गया. बयान के मुताबिक, कुछ आरोपियों ने भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने इलाके की घेराबंदी कर उन्हें भी पकड़ लिया.
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एक अन्य घटना में कृष्णा नगर पुलिस ने हिंसक अपराधों में शामिल योगेश यादव और शमीम को गिरफ्तार किया है. उन्होंने बताया कि बुधवार की रात शमीम ने पुलिस टीम पर फायरिंग की और जवाबी फायरिंग में उसे गोली लग गई.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











