उत्तर कोरियाई लीडर के सिर पर पट्टी और चोट, आखिर किम जोंग उन को अब क्या हुआ?
AajTak
उत्तर कोरिया (North Korea) के सुप्रीम लीडर किम जोंग उन (Kim Jong Un) यूं तो अपने क्रूर अंदाज के लिए चर्चा में रहते हैं लेकिन कई दफा वे अपने स्वास्थ्य को लेकर भी सुर्खियां बटोरते हैं. किम जोंग उन (Kim Jong Un) की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिसके बाद उनके स्वास्थ्य को लेकर एक बार फिर अटकलें शुरु हो चुकी हैं. सोशल मीडिया पर किम जोंग उन की तस्वीरें काफी वायरल भी हो रही हैं.
उत्तर कोरिया (North Korea) के सुप्रीम लीडर किम जोंग उन (Kim Jong Un) यूं तो अपने क्रूर अंदाज के लिए चर्चा में रहते हैं लेकिन कई दफा वे अपने स्वास्थ्य को लेकर भी सुर्खियां बटोरते हैं. किम जोंग उन (Kim Jong Un) की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिसके बाद उनके स्वास्थ्य को लेकर एक बार फिर अटकलें शुरु हो चुकी हैं. सोशल मीडिया पर किम जोंग उन की तस्वीरें काफी वायरल भी हो रही हैं. (फोटो क्रेडिट: AP) एनके न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, किम जोंग उन 24 जुलाई से 27 जुलाई के बीच मिलिट्री मीटिंग में नजर आए थे. इसके अलावा 27 से 29 के बीच वे देश की सेना के अधिकारियों को संबोधित करने के साथ ही सेना के एक कार्यक्रम में भी दिखे थे. इन प्रोग्राम के दौरान ही किम जोंग उन की माथे के पीछे पट्टी बंधी हुई दिखाई थी. (फोटो क्रेडिट: AP) इस रिपोर्ट के मुताबिक, इन आयोजनों से किम जोंग उन की कुछ तस्वीरें वायरल हुई हैं जिनमें उनके माथे के पीछे एक छोटी पट्टी बंधी हुई है. इसके अलावा उनके सिर में चोट के भी निशान हैं. इस पट्टी के बारे में कहा जा रहा है कि ये इतनी छोटी है कि ये किसी डाक टिकट की तरह दिखाई देती है. इसके अलावा इस रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि उनके सिर पर गहरे हरे रंग के धब्बे भी दिखाई दिए थे. (फोटो क्रेडिट: AP)More Related News

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.












