
उत्तराखंड: 8 बार भाजपा विधायक रहे हरबंस कपूर का निधन, पीएम मोदी ने दुख जताया
AajTak
Harbans Kapoor: PM मोदी ने ट्वीट कर कहा कि उत्तराखंड के हमारे पार्टी के वरिष्ठ सहयोगी हरबंस कपूर के निधन से दुखी हूं. वे एक अनुभवी विधायक और प्रशासक रहे, उन्हें लोक सेवा और समाज कल्याण में उनके योगदान के लिए याद किया जाएगा.
उत्तराखंड के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, कैबिनेट मंत्री और आठ बार विधायक रहे हरबंस कपूर का रविवार देर रात निधन हो गया. 76 साल के हरबंस कपूर ने 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी. आज प्रातः विधानसभा में मेरे वरिष्ठ सहयोगी एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष आदरणीय श्री हरबंस कपूर जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। मृदुभाषी श्री कपूर ने हमेशा सादगी के साथ जीवन जिया। pic.twitter.com/62eYlODK7r #उत्तराखंड के वरिष्ठ विधायक और स्वभाव से अजातशत्रु, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड, दोनों विधानसभाओं में देहरादून का लगातार प्रतिनिधित्व करते आ रहे श्री #हरबंस_कपूर जी हम लोगों के बीच नहीं रहे, सहसा विश्वास नहीं होता, हम यह मानकर के चलते थे कि इस बार की भी इनिंग उन्हीं की है,... 1/2 pic.twitter.com/QDGOqSm9jr

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











