
उत्तराखंड: रेस्टोरेंट में विवाद के बाद मारपीट, स्टिक से सिर पर हमला, शख्स की मौत, आरोपी गिरफ्तार
AajTak
देहरादून में बीते 25 नवंबर को हुए विवाद में विनीत अरोड़ा ने चमोली के रहने वाले 28 वर्षीय विपिन रावत के सिर पर बेसवॉल स्टिक से हमला कर दिया. जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया. पीडित की रविवार सुबह मंहत इंद्रेश अस्पताल में मौत हो गई, जिसके बाद मृतक के परिजनों ने जमकर हंगामा किया.
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक रेस्टोरेंट में बीते 25 नवंबर को विवाद हो गया. विवाद दो युवतियों से शुरू हुआ, जिसके बाद उनके साथ आए युवक भी इसमें शामिल हो गए. झगड़ा इतना बढ़ा कि एक युवक ने दूसरे युवक के सिर पर बेसवॉल स्टिक से वार कर दिया. हमले में घायल शख्स को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां रविवार को उसकी मौत हो गई.
बीते 25 नवंबर को देहरादून में हुए विवाद में विनीत अरोड़ा ने चमोली के रहने वाले 28 वर्षीय विपिन रावत के सिर पर बेसवॉल स्टिक से हमला कर दिया. जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया. पीडित की रविवार सुबह मंहत इंद्रेश अस्पताल में मौत हो गई, जिसके बाद मृतक के परिजनों ने जमकर हंगामा किया. पुलिस पर आरोप हैं कि वो मामले की निष्पक्ष जांच नहीं कर रही है और आरोपियों पर हल्की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है. परिजनों ने आरोप लगाया कि मामले को रफा-दफा करने की पूरी कोशिश की जा रही है.
इस मामले में लापरवाही बरतने पर एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने आनन-फानन में चौकी प्रभारी लखीबाग प्रवीण सैनी को निलंबित कर दिया. इस मामले में आरोपी विनीत अरोड़ा को गिरफ्तार कर लिया है. घटना में पीड़ित की मौत के बाद एफआईआर में धारा 302 बढ़ा दी गई. आरोपी को रविवार दोपहर करीब 3.45 बजे प्रिंस चौक के पास से गिरफ्तार किया गया. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और उसे आज कोर्ट में भी पेश किया जाएगा.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









