
उत्तराखंड: मोदी-योगी और भाजपा के बड़े नेताओं की ताबड़तोड़ रैलियों का प्लान तैयार, आयोग की छूट का इंतजार!
AajTak
भाजपा यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी चुनावी रण में उतारना चाहती है. वे उत्तराखंड के पौड़ी जिले से आते हैं और यहां काफी पॉपुलर हैं. यूपी चुनाव के व्यस्त कार्यक्रम को देखते हुए उन्हें स्टार प्रचारक के तौर पर एक दिन के लिए मैदान में उतारा जा सकता है. सूत्र बताते हैं कि योगी आदित्यनाथ पिथौरागढ़ में रैली करेंगे.
चुनाव आयोग ने 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों में फिजिकल रैलियों पर 31 जनवरी तक रोक लगा रखी है. माना जा रहा है कि कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट का पीक टाइम निकलने के बाद फरवरी के पहले सप्ताह में कुछ शर्तों के साथ रैलियों की इजाजत दी जा सकती है. ऐसे में उत्तराखंड में सत्तारूढ़ भाजपा ने डिजिटल प्रचार तेज करने के साथ ही ताबड़तोड़ रैलियां करने की रणनीति बना ली है.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











