
उत्तराखंड में होगा कैबिनेट विस्तार! एक महीने में तीसरी बार दिल्ली पहुंचे CM धामी
AajTak
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री एक बार फिर दिल्ली पहुंच गए हैं. एक महीने में उनकी ये तीसरी दिल्ली यात्रा है. कैबिनेट छंटनी और विस्तार की चर्चाओं के बीच धामी बीजेपी आलाकमान से मिलने पहुंचे हैं. इसके अलावा राज्य में यूसीसी लागू करने के लिए भी धामी पहले पीएम और गृहमंत्री से मुलाकात कर चुके हैं.
उत्तराखंड में कैबिनेट विस्तार को लेकर बीते एक महीने से चर्चाओं का दौर जारी है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को एक बार फिर दिल्ली बुलाया गया है. मंगलवार शाम बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष की हाई प्रोफाइल कोर कमेटी की बैठक खत्म होने के बाद सीएम धामी दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे. उनके साथ रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट भी पहुंचे हैं.
उत्तराखंड में कैबिनेट छंटनी और विस्तार को लेकर बीते एक महीने से चर्चाएं चल रही हैं. कहा जा रहा है कि सीएम धामी कुछ मंत्रियों से खुश नहीं हैं. इसके अलावा सीएम की यूसीसी को लेकर भी आलाकमान से चर्चा हो सकती है. करीब एक महीने में सीएम धामी का ये तीसरा दिल्ली दौरा है.
राज्यमंत्री दर्जा आवंटन पर भी चर्चा
ऐसे भी कयास लगाए जा रहे हैं कि सीएम धामी राज्य मंत्री दर्जा दायित्व के आवंटन को लेकर भी चर्चा कर सकते हैं. इसको लेकर कार्यकर्ताओं में कुछ समय से नाराजगी की बात सामने आई है.
बीजेपी की स्ट्रेटजी पर भी मंथन
मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे में लोकसभा चुनाव में संसदीय क्षेत्रों से फीडबैक के बाद पार्टी की स्ट्रेटजी पर भी मंथन हो सकता है. इधर बीएल संतोष के उत्तराखंड दौरे का दूसरा दिन है. वह मीडिया प्रभारियों के साथ देहरादून में 2024 की मीडिया स्ट्रेटजी तय करेंगे. ऐसी चर्चा है कि एक्टिव कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहन मिलेगा और निष्क्रिय पदाधिकारियों की छुट्टी संभव है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









