
उत्तराखंड में संत रविदास जयंती शोभायात्रा के दौरान झड़प, दो गुटों में पथराव-फायरिंग, एक की मौत
AajTak
रुड़की में संत गुरु रविदास जयंती के अवसर पर निकाली जा रही शोभायात्रा के दौरान दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई. इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हुए. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.
रुड़की के भगवानपुर थाना इलाके बिनारसी गांव में रविवार को संत गुरु रविदास जयंती के मौके पर निकाली जा रही शोभायात्रा के दौरान दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई जो देखते ही देखते फायरिंग और पथराव में बदल गया. इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल होने की जानकारी सामने आ रही है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया. हरिद्वार के एसएसपी परमेंद्र डोभाल ने फोन पर बताया, 'ये विवाद दो पड़ोसियों के बीच हुआ था. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए.' उन्होंने कहा, 'घायलों का इलाज चल रहा है. आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस टीमें छापेमारी कर रही हैं. स्थिति तनावपूर्ण है, इसलिए क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. अधिकारी खुद मामले की निगरानी कर रहे हैं, ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे.'
घटना के बाद से ही गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है. पुलिस ने स्पष्ट किया है कि दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. फिलहाल, सुरक्षा के मद्देनजर पूरे इलाके में पुलिस का पहरा है और शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है. स्थानीय लोगों की माने तो शोभायात्रा के दौरान किसी बात पर दोनों पक्षों में बहस शुरू हुई जो जल्द ही हिंसक रूप ले ली. अचानक फायरिंग और पथराव शुरू हो गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







