
उत्तराखंड में ‘वैध-अवैध’ खनन का काला खेल... 'ऑपरेशन सरकार' में कोसी नदी के दोषी बेनकाब
AajTak
उत्तराखंड में आजतक के स्टिंग ऑपरेशन ने अवैध खनन की भयावह तस्वीर उजागर की है. उधम सिंह नगर की बाजपुर तहसील में कोसी नदी के बीचों-बीच ट्रैक्टर और ओवरलोड डंपर खुलेआम रेत ढोते दिखे. पुलिस-प्रशासन की नाक के नीचे खनन माफिया नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं.
दर्जनों ट्रैक्टर और डंपर, सैकड़ों मजदूर... ये महालूट की खदान है. यहां कानून का राज नहीं, यहां सरकार का शासन नहीं. यहां माफियाओं के मुंह से निकले शब्द ही कायदे और कानून बन जाते हैं. क्योंकि यहां सरकार सिर्फ कठपुतली है और हुकूमत माफिया चलाते हैं. नोट छापने वाली लूट की खदान के खिलाफ जुबान खोलने का मतलब है- मौत को सीधी दावत देना.
आजतक के अंडरकवर रिपोर्टर उत्तराखंड के उधम सिंह नगर पहुंचे. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उधम सिंह नगर की खटीमा विधानसभा सीट से 10 वर्षों तक विधायक रह चुके हैं. उसी उधम सिंह नगर में आजतक ने 'ऑपरेशन सरकार' चलाकर अवैध खनन का सच दिखाया. आजतक के खुफिया कैमरे में खनन माफियाओं का स्याह सच कैद हुआ, जो होश उड़ा देने वाला है.
आजतक के पास पुख्ता जानकारी थी कि उधम सिंह नगर में पुलिस-प्रशासन की नाक के नीचे कैलाश रिवर बेड मिनरल्स नाम की कंपनी कोसी नदी में खुलेआम अवैध खनन में जुटी हुई है. ये वही कंपनी है जिसके पास खनन का पट्टा है और खनन करने वाली कंपनियों की निगरानी का ठेका भी. यानी खनन के काले धंधे का पूरा सरकारी बंदोबस्त पहले से मौजूद है, जो आजतक के स्टिंग ऑपरेशन में कैद हो गया. सभी हदें और कानून को ताक पर रखकर खनन माफिया कोसी नदी की बर्बादी का खेल खेल रहे हैं और स्थानीय प्रशासन आंखें बंद करके बैठा है. न तो सरकार को ओवरलोड डंपर नजर आते हैं, न ही ट्रैक्टर और गाड़ियां.
आजतक के कैमरे में कैद हुआ डराने वाला सच
आजतक की टीम जैसे ही खनन वाले इलाके में पहुंची, एक डराने वाला सच हमारे कैमरे में कैद हुआ. हमारी मौजूदगी की भनक खनन माफियाओं को लग चुकी थी. खनन माफिया से जुड़े गुर्गों ने हमें घेर लिया. हमारे अंडरकवर रिपोर्टर और हमारी गाड़ी की तस्वीरें खींची गईं और हमारे साथ पूछताछ शुरू हो गई. अंडरकवर रिपोर्टर नितिन जैन और कैमरामैन इमैनुअल पर दबाव बनाने की कोशिश की गई. हमारे साथ कुछ भी हो सकता था. लेकिन जैसे ही खनन माफियाओं को पता चला कि पड़ताल करने पहुंची टीम आजतक की है, तो उनके तेवर ढीले पड़ गए.
भारत में प्रकृति से खिलवाड़ एक बड़ा मुद्दा बनता जा रहा है. अदालतें कई बार इसको लेकर सख्त फैसले सुना चुकी हैं. फिर भी कैसे नदियों को खोदकर खनन का खिलवाड़ चल रहा है. आज हम सरकार की नाक के नीचे चल रहे अवैध खनन का ऐसा सच दिखा रहे हैं, जिससे साबित हो जाता है कि कुदरत हम पर क्यों कहर बनकर टूट रही है. आजतक के कैमरे पर कई खनन माफिया कैद हुए हैं, जो कानून की धज्जियां उड़ाकर उत्तराखंड में उधम सिंह नगर की बाजपुर तहसील से गुजरने वाली कोसी नदी की कोख पर वार कर रहे हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










