
उत्तराखंड में दरक रहे पहाड़, बदरीनाथ हाईवे आज फिर बंद, मौसम विभाग ने सभी 13 जिलों में जारी किया भारी बारिश का येलो अलर्ट
AajTak
मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि पहाड़ पर जाने से पहले यात्री मौसम की जानकारी लें. पहाड़ों पर सावधानीपूर्वक चलें और नदी किनारे जाने से बचें. संवेदनशील भूस्खलन क्षेत्र व नदी किनारे रह रहे लोगों को सुरक्षित पर जाने की ज़रूरत है. मौसम विभाग ने किसानों को भी एतियातन फसलों को सुरक्षित रखने के लिए आगाह किया है.
उत्तराखंड में बारिश, बाढ़ और लैंडस्लाइड से भारी तबाही हुई है. कहीं पहाड़ दरक रहे हैं तो जगह-जगह रास्ते बंद हैं. लैंडस्लाइड के चलते बदरीनाथ नेशनल हाईवे भी बंद कर दिया गया है. मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि आज, 9 जुलाई को कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने के साथ कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने 13 जुलाई तक उत्तराखंड के सभी 13 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.
सभी 13 जिलों के लिए येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि पहाड़ पर जाने से पहले यात्री मौसम की जानकारी लें. पहाड़ों पर सावधानीपूर्वक चलें और नदी किनारे जाने से बचें. संवेदनशील भूस्खलन क्षेत्र व नदी के किनारे रह रहे लोगों को सुरक्षित पर जाने की ज़रूरत है. मौसम विभाग ने किसानों को भी एतियातन फसलों को सुरक्षित रखने के लिए आगाह किया है. स्थिति का जायजा लेने के लिए आज मुख्यमंत्री धामी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया.
असम, महाराष्ट्र, बिहार, उत्तराखंड... वो राज्य जो जुलाई में ही बाढ़ से जूझ रहे हैं, अभी मॉनसून का रौद्र रूप बाकी
कई इलाकों में बाढ़, बनबसा, टनकपुर में सबसे ज्यादा असर
बता दें कि बीते दिनों उत्तराखंड के कुमाऊं में जबरदस्त बारिश से चंपावत, उधमसिंह नगर के क्षेत्रों में बारिश ने काफी कहर बरपाया है. अभी किसी की मौत की खबर सामने नहीं आई लेकिन नदियों के उफान पर आने से बनबसा, टनकपुर में सबसे ज्यादा असर देखने को मिला है. वहीं, उधम सिंह नगर के खटीमा में बारिश ने पूरे शहर को जलमग्न कर दिया. अब तक चंपावत पुलिस ने 500 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुचाया है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









