
उत्तराखंड: भारी बारिश से बढ़ा शारदा बैराज का जलस्तर, यूपी समेत 12 जिलों में रेड अलर्ट
AajTak
Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है. इसकी वजह से नदियों का बढ़ा जलस्तर चिंता का विषय है. उत्तराखंड में शारदा बैराज (Sharda Barrage) का जलस्तर बढ़ने के बाद यूपी समेत कुल 12 जिलों में अलर्ट है.
मॉनसून की शुरुआती बारिश ने उत्तराखंड का मौसम तो सुहाना कर दिया लेकिन अब लोगों की दिक्कतें भी बढ़ने लगी हैं. पहाड़ों पर लगातार हो रही भारी बारिश के कारण कई इलाकों में गंगा समेत अन्य नदियों का जलस्तर बढ़ गया है, जिससे बाढ़ (Flood) का खतरा मंडराने लगा है. Uttarakhand: Water level of Sharda Barrage rises due to heavy rainfall, red alert issued "The water level is below the danger mark. We're monitoring the rising water levels. It can affect two districts of Uttrakhand & 10 districts of UP," said an official of Sharda Barrage pic.twitter.com/4pBpZE0qqj Uttarakhand: A newly constructed road on Rishikesh-Gangotri National Highway 94 (under Chardham project) in Chamba was damaged due to rain. The highway has been closed due to road damage We've instructed the BRO to fill up the shortfall in the highway at the earliest: SDM Tehri pic.twitter.com/jjzI0Afc1D ऋषिकेश में गंगा (Ganga River) का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है. वहीं, शारदा बैराज (Sharda Barrage) का जलस्तर फिलहाल तो खतरे के निशान से नीचे है, लेकिन पानी लगातार बढ़ रहा है. पानी बढ़ा तो इसका असर उत्तराखंड के साथ-साथ यूपी के 10 जिलों पर भी पड़ेगा.
मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







