
उत्तराखंड: पोकलैंड से कुचलकर हत्या... NH-534 पर युवक को मौत के घाट उतार फरार हुआ ऑपरेटर
AajTak
उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में NH-534 पर पोकलैंड ऑपरेटर ने युवक सुमन देवरानी को मशीन से कुचलकर मार डाला. चौड़ीकरण कार्य के दौरान बहस के बाद हत्या को अंजाम दिया गया. आरोपी फरार है. वहीं, पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर फॉरेंसिक जांच शुरू कर दी है.
उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 534 पर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. कोटद्वार के गुमखाल-सतपुली मार्ग पर एक पोकलैंड ऑपरेटर ने मशीन से एक युवक को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया. मृतक की पहचान डांडामंडी निवासी 31 वर्षीय सुमन देवरानी के रूप में हुई है. यह घटना देर रात उस वक्त हुई जब सुमन अपने दोस्त के साथ सतपुली की ओर जा रहा था.
जानकारी के मुताबिक, सतपुली मल्ली के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर चौड़ीकरण का काम चल रहा था. रास्ते में पोकलैंड मशीन के चलते रास्ता बाधित हुआ, जिस पर सुमन और ऑपरेटर के बीच बहस हो गई. बहस इतनी बढ़ गई कि ऑपरेटर ने आपा खो दिया और गुस्से में आकर पोकलैंड मशीन से सुमन को बेरहमी से कुचल दिया.
यह भी पढ़ें: पौड़ी गढ़वाल में हाथियों के झुंड ने शख्स को कुचला, हाइवे के नीचे नाले में मिली लाश
सुमन के साथ मौजूद दोस्तों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, लेकिन तब तक ऑपरेटर मौके से फरार हो चुका था. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा. मृतक के परिजन और स्थानीय लोगों ने कोटद्वार के बेस अस्पताल के बाहर जमकर हंगामा किया और कुछ देर के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम भी कर दिया. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी.
बाद में परिजनों को समझा-बुझाकर शव का पोस्टमार्टम करवाया गया. मृतक के जीजा सूरज भारद्वाज ने बताया कि उन्हें पहले एक्सीडेंट की सूचना दी गई थी, लेकिन जब उन्होंने वीडियो देखा तो पता चला कि पोकलैंड से जानबूझकर कुचलकर हत्या की गई है. वहीं परिजन सोनी शर्मा ने बताया कि सुमन दिन में एक शादी समारोह में फोटोग्राफी कर रहा था और रात को यह हादसा हो गया.
एसडीएम शालिनी मौर्य ने बताया कि पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच जारी है. सीओ त्रिवेंद्र राणा के अनुसार, फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









