
उत्तराखंड: नशे में धुत डॉक्टर ने मरीज का इलाज करने से किया इनकार, मंत्री से शिकायत की बात पर कहे अपशब्द, सस्पेंड
AajTak
उत्तराखंड के कोटद्वार में नशे में धुत एक डॉक्टर को सस्पेंड कर दिया गया, उसने नशे में मरीजों के साथ आए तीमारदारों के साथ बदतमीजी की थी. जब उन्होंने धमकी दी कि उसकी शिकायत कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज से करेंगे तो वह मंत्री को भी अनाप-शनाप बकने लगा.
उत्तराखंड के कोटद्वार में एक डॉक्टर ने नशे में मरीज के परिजनों से बदतमीजी की. उन्होंने जब इसकी शिकायत कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज से करने की धमकी दी तो उसने उनके खिलाफ भी अनाप-शनाप बोला. इसका वीडियो वायरल होने के बाद डॉक्टर को सस्पेंड कर दिया गया है.
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने बताया कि कैबिनेट मंत्री और चौबट्टाखाल से विधायक सतपाल महाराज के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने और सतपुरी के एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नशे की हालत में मरीज और उनके तीमारदारों के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप में एक डॉक्टर को मंगलवार को सस्पेंड कर दिया गया.
सस्पेंड किए गए डॉक्टर का नाम शिवकुमार था और वह सतपुली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) का चिकित्सा पदाधिकारी था. सतपुली सतपाल महाराज के विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल में ही स्थित है. स्वास्थ्य सचिव आर राजेश कुमार ने डॉक्टर को सस्पेंड कर दिया.
वीडियो वायरल होने के बाद डॉक्टर सस्पेंड
अधिकारी ने कहा कि शिवकुमार नशे में पाया गया था जब सोमवार देर रात दो लोग पास के एक गांव से एक मरीज को इलाज के लिए सीएचसी लाए थे. जब उन्होंने डॉक्टर से मरीज का इलाज करने का अनुरोध किया, तो उन्होंने उसे हायर सेंटर रेफर करने की औपचारिकता शुरू कर दी. डॉक्टर ने तीमारदारों के साथ दुर्व्यवहार किया और जब धमकी दी कि इसकी शिकायत वह सतपाल महाराज से करेंगे, तो उनके बारे में भी अनाप-शनाप बोला. मरीज के साथ आए लोगों ने इसका वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर डाल दिया, जिसके बाद उसे निलंबित कर दिया गया.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











