
उत्तराखंड: दुर्गम रास्ते, स्वास्थ्य सेवा की कमी, गरीबी और डर बढ़ा रहे मौत का आंकड़ा
AajTak
कोरोना से होने वाली मौत के बाद अंतिम संस्कार के लिए भी लोगों को कई चुनौतियों और समस्याओं से जूझना पड़ रहा है. गांव-गांव तक ये महमारी फैल चुकी है. हरिद्वार में हाल ही में खुत्म हुए कुंभ मेले में सैकड़ों हजारों तपस्वियों और धर्मनिष्ठ लोगों ने गंगा में डुबकी लगाई. बता दें कि इसके बाद हरिद्वार और आसपास के क्षेत्रों में तेजी से कोरोना के फैलने की बात सामने आई थी.
कोरोना वायरस के प्रकोप से पूरा देश कराह रहा है. हर दिन हजारों लोग इस महामारी की भेंट चढ़ रहे हैं और पहाड़ी राज्य भी इससे अछूते नहीं हैं. चीन और नेपाल सीमा से सटा पहाड़ी राज्य उत्तराखंड भी कोरोना की भयानक चपेट में है. इस पहाड़ी राज्य में 25 मई तक कोरोना के 45,568 मामले सामने आ चुके हैं जबकि 6,020 लोगों ने इस महमारी में जान गंवाई है. हालात इतने बदतर हो चुके हैं कि वहां कोरोना से होने वाली मौत के बाद अंतिम संस्कार के लिए भी लोगों को कई चुनौतियों और समस्याओं से जूझना पड़ रहा है. गांव-गांव तक ये महमारी फैल चुकी है. हरिद्वार में हाल ही में खत्म हुए कुंभ मेले में सैकड़ों-हजारों तपस्वियों और धर्मनिष्ठ लोगों ने गंगा में डुबकी लगाई. बता दें कि इसके बाद हरिद्वार और आसपास के क्षेत्रों में तेजी से कोरोना के फैलने की बात सामने आई थी. कुछ विशेषज्ञों को डर है कि इस वजह से हरिद्वार शहर और भारत के अन्य हिस्सों में कोरोना संक्रमण में वृद्धि हुई क्योंकि ऐसे लोग कुंभ से अलग-अलग जगहों पर लौट आए थे. ताजा मामला हरिद्वार के पूर्वी किनारे पर बसे पौड़ी गढ़वाल का है. यहां 36 साल की महिला और तीन बच्चों की मां प्रमिला देवी का परिवार रहता था. कोरोना पॉजिटिव होने के एक दिन बाद ही प्रमिला देवी की मौत हो गई. प्रमिला देवी की मृत्यु इस बात का संकेत है कि कैसे गरीबी, भय और सुविधाओं की कमी दूर-दराज के गांवों में कोरोना से मौत का कारण बन रही है. इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि दूरदराज के गांवों में लोगों के बीच पॉजिटिव आने का डर, घर से बेहद दूर अस्पताल जाने की मजबूर, और टेस्टिंग की समस्या मौत के आंकड़े को बढ़ा रही है.
Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











