
उत्तराखंड: जोशीमठ में क्यों धंस रही जमीन? निरीक्षण करने पहुंची एक्सपर्ट्स की टीम
AajTak
जोशीमठ को बद्रीनाथ का द्वार माना जाता है. यहां पिछले कुछ दिनों से जमीन धंस रही है. जोशीमठ में 9 वार्डों के 513 मकानों में बड़ी-बड़ी दरारें आ गई हैं. घरों के अलावा दुकानों और होटलों की दीवारों में भी दरारें आ गई हैं. लोगों का कहना है कि यहां बनने वाली तपोवन विष्णुगढ़ जल विद्युत परियोजना की टनल यानी सुरंग के कारण जोशीमठ में जमीन धंस रही है.
उत्तराखंड के जोशीमठ में मंगलवार को एक्सपर्ट्स की टीम निरीक्षण करने पहुंची. चमोली जिले के जोशीमठ में कुछ दिनों से जमीन धंसने की घटना सामने आई है. इसके चलते यहां कई इलाकों में लोगों के मकान जमीन के अंदर धंस रहे हैं. दीवारों पर बड़ी-बड़ी दरारें आ रही हैं. इसे लेकर लोग दहशत में हैं. इसे लेकर पिछले कुछ दिनों से जोशीमठ में लोग प्रदर्शन भी कर रहे हैं.
जोशीमठ को बद्रीनाथ का द्वार माना जाता है. यहां पिछले कुछ दिनों से जमीन धंस रही है. जोशीमठ में 9 वार्डों के 513 मकानों में बड़ी-बड़ी दरारें आ गई हैं. घरों के अलावा दुकानों और होटलों की दीवारों में भी दरारें आ गई हैं. लोगों का कहना है कि यहां बनने वाली तपोवन विष्णुगढ़ जल विद्युत परियोजना की टनल यानी सुरंग के कारण जोशीमठ में जमीन धंस रही है.
एक्सपर्ट्स ने लोगों से भी की बात
मंगलवार को 5 सदस्यों की टीम निरीक्षण करने पहुंची. टीम में वरिष्ठ अधिकारी, भूवैज्ञानिक विशेषज्ञ और इंजीनियर्स शामिल हैं. टीम ने उन इमारतों का निरीक्षण किया, जिनमें दरारें आ गई हैं, साथ ही प्रभावित लोगों से बात की और जिला प्रशासन को इस बारे में जानकारी दी.
एक्शन में आया प्रशासन
चमोली के जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने कहा कि उन्होंने अधिकारियों को एक स्ट्रक्चरल इंजीनियर से विचार करने के बाद तुरंत सुरक्षात्मक कार्य शुरू करने का निर्देश दिया. खुराना ने अधिकारियों से जोशीमठ के लिए जल निकासी योजना तैयार करने के लिए भी कहा है. डीएम ने अधिकारियों से जोशीमठ की तलहटी में मारवाड़ी पुल और विष्णुप्रयाग के बीच अलकनंदा नदी से होने वाले कटाव को रोकने के लिए सुरक्षा दीवार के निर्माण के लिए आपदा न्यूनीकरण योजना के तहत प्रस्ताव बनाने को भी कहा.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







