
उत्तराखंड के नैनीताल में बड़ा हादसा, खाई में गिरी मैक्स, 8 लोगों की मौत
AajTak
उत्तराखंड के नैनीताल में बड़ा हादसा हुआ है. यहां एक मैक्स वाहन खाई में गिर गया. इस दुर्घटना में 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना सोमवार देर रात की है. हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.
उत्तराखंड के नैनीताल में बड़ा हादसा हुआ है. यहां एक मैक्स वाहन खाई में गिर गया. इस दुर्घटना में 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना सोमवार देर रात की है. हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. हादसा नैनीताल के बेतालघाट इलाके में हुआ है.
बताया जा रहा है कि गाड़ी में 11 लोग सवार थे, जिनमें से 8 की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे की जानकारी मिलने के बाद कुछ ही देर में पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई थी. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
जान गंवाने वालों के नाम
1. विशराम चौधरी (50)2. धीरज (45)3. अन्तराम चौधरी (40)4. विनोद चौधरी (38)5. उदय राम चौधरी (55)6. तिलक चौधरी (45)7. गोपाल बसनियत (60)8. राजेंद्र कुमार निवासी बेतालघाट, नैनीताल
घायलों के नाम
1. शांति चौधरी2. छोटू चौधरी3. प्रेम बहादुर जिला कटिहार

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












