
उत्तराखंड: कांग्रेस के 'बागियों' की घर वापसी पर हरीश रावत का पहरा, कहा- पहले 'महापापी' माफी मांंगें
AajTak
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत बागियों की वापसी पर बड़ा हमला बोला है. बताया जा रहा है कि कई नेता कांग्रेस में वापसी की तैयारी में हैं, लेकिन हरीश रावत इसके पक्ष में नहीं हैं. रावत ने कहा है कि 2016 में कांग्रेस सरकार गिराने वाले महापापी हैं. वो जब तक माफी नहीं मांगते, तब तक वापसी नहीं होगी.
उत्तराखंड में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव (Uttrakhand Assembly Election 2022) से पहले नेताओं का पार्टी बदलने का सिलसिला भी शुरू हो गया है. कुछ नेता अपनी पार्टी छोड़कर दूसरी में जा रहे हैं तो कुछ वापसी कर रहे हैं. उत्तराखंड कांग्रेस (Uttrakhand Congress) में कई नेता वापसी करना चाह रहे हैं, लेकिन सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत (Harish Rawat) इस बात से खफा हैं. हरीश रावत ने बागियों को 'महापापी' बताया है.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











