
उत्तराखंड: अचानक उल्टी दौड़ने लगी जन शताब्दी एक्सप्रेस, जानिए क्या है वजह
AajTak
बताया जा रहा है कि बुधवार को शाम चार बजे के करीब ट्रैक पर एक गाय के आ जाने से ट्रेन का प्रेशर पाइप फट गई. जिसके चलते ट्रेन तीस किलोमीटर तक 80-90 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से विपरीत दिशा में दौड़ने लगी.
दिल्ली से उत्तराखंड के टनकपुर आ रही पूर्णागिरि जन शताब्दी एक्सप्रेस (05326) स्टेशन पहुंचने से पहले ही अचानक उल्टी दिशा में चलने लगी. इस घटना को देखकर रेलवे प्रशासन के हाथ पांव फूल गए. ट्रेन में सवार 60 यात्रियों के भी होश उड़ गए. उन्हें समझ ही नहीं आया कि आखिर ये हो क्या रहा है. बताया जा रहा है कि बुधवार को शाम चार बजे के करीब ट्रैक पर एक गाय के आ जाने से ट्रेन का प्रेशर पाइप फट गई. जिसके चलते ट्रेन तीस किलोमीटर तक 80-90 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से विपरीत दिशा में दौड़ने लगी. गनीमत ये रही कि इस हादसे में किसी को चोट नहीं आई. बनबसा में पत्थर लगाकर ट्रेन रोकने की कोशिश की गई, लेकिन ट्रेन को यहां रोका नहीं जा सका. आगे चलकर चकरपुर में ट्रेन पर काबू पाया गया.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











