
उत्तराखंडः कुंभ एक महीने का ही रखने पर हरिद्वार के व्यापारी-पुरोहित नाखुश
AajTak
हरिद्वार के पुरोहित, व्यापारी ये सवाल भी उठा रहे हैं कि अगर यूपी में माघ मेला, वृंदावन उत्सव का आयोजन हो सकता है. किसानों के आंदोलन और बिहार-बंगाल जैसे राज्यों में चुनाव के दौरान राजनीतिक रैलियों में लोगों की भीड़ जमा हो सकती है तो हरिद्वार में कुंभ में ही इतनी पाबंदियां क्यों लगाई जा रही हैं.
उत्तराखंड सरकार ने हरिद्वार में कुंभ मेले की अवधि इस बार घटाकर सिर्फ एक महीना रखने और स्पेशल ट्रेन-बसें न चलाने का जो फैसला लिया है, उससे हरिद्वार का व्यापारी वर्ग, छोटे दुकानदार, और तीर्थ पर्यटन से आजीविका कमाने वाला हर वर्ग आहत है. राज्य सरकार कोरोना महामारी के खतरे को देखते हुए किसी तरह का जोखिम नहीं लेना चाहती. इस दिशा में केंद्र सरकार की गाइडलाइंस समेत तमाम SOP (स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर) पर पालन कराया जा रहा है. वहीं हरिद्वार के व्यापारी वर्ग का कहना है कि अगर तमाम तरह के प्रतिबंधों के साथ कुंभ मेले की अवधि सिर्फ एक महीना ही रहती है तो उनका कारोबार जो पहले से ही चौपट है, उसकी पूरी तरह कमर टूट जाएगी. व्यापारियों की नाराजगी को देखते हुए विपक्षी पार्टी कांग्रेस भी उत्तराखंड की बीजेपी सरकार पर निशाना साधने का मौका नहीं छोड़ रही है.
मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









