
उत्तराखंडः ऑफलाइन-ऑनलाइन दोनों मोड में होगी पढ़ाई, इन विषयों के छात्र आ सकेंगे कॉलेज
AajTak
उत्तराखंड में कोरोना के दौर में कॉलेज स्टूडेंट्स की पढ़ाई पर असर न पड़े, इसके लिए सरकार ने ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों मोड में पढ़ाई कराने का फैसला लिया है. इसके बाद छात्र चाहें तो घर पर रहकर ऑनलाइन पढ़ाई भी कर सकते हैं.
कोरोना संक्रमण का असर बच्चों की पढ़ाई पर भी हुआ है. पिछले एक साल से ऑनलाइन क्लास ही चल रही है. लेकिन अब उत्तराखंड सरकार ने कॉलेजों में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही मोड में पढ़ाई कराने का फैसला किया है. उत्तराखंड सरकार ने इसको लेकर आदेश भी जारी कर दिए हैं, ताकि हायर एजुकेशन की पढ़ाई कर रहे छात्रों पर कोई असर न पड़े. उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि जिस तरह से राज्य में कोरोना का प्रभाव बढ़ता जा रहा है, उसको देखते हुए हायर एजुकेशन के छात्र-छात्राओं की पढ़ाई ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों मोड में कराने का फैसला लिया है, ताकि राज्य के सभी निजी और सरकारी विश्वविद्यालयों, उच्च शिक्षण संस्थानों में छात्र-छात्राओं की पढ़ाई जारी रखी जा सके. धन सिंह रावत ने बताया कि साइंस और प्रैक्टिकल विषय के छात्र-छात्राएं अपने संस्थानों में आकर पढ़ाई कर सकेंगे. जबकि बाकी दूसरे विषयों के छात्र-छात्राएं घर बैठे भी ऑनलाइन पढ़ाई कर सकेंगे.
ऑडी ने भारतीय बाजार में अपनी नई कार को लॉन्च कर दिया है, जो पावरफुल V8 इंजन के साथ आती है. ये कार महज 4.1 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है. 5 मीटर से लंबी इस ऑडी में कमाल के फीचर्स दिए गए हैं. इस SUV में 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है. आइए जानते हैं इसकी खास बातें.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.











