
उत्तरकाशी में बादल फटने के बाद हुई लैंडस्लाइड... 2 मजदूरों की मौत और 7 लापता, सड़क बहने से चारधाम यात्रा सस्पेंड
AajTak
उत्तरकाशी के जिला मजिस्ट्रेट प्रशांत आर्य ने यह भी बताया कि बचाव कार्य जारी है तथा पुलिस, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की टीमें घटनास्थल पर तैनात हैं. क्षेत्र में भारी बारिश के कारण बादल फटने की घटना हुई.
उत्तरकाशी में बड़कोट-यमुनोत्री मार्ग पर सिलाई बैंड के पास शनिवार और रविवार की दरमियानी रात बादल फटने के बाद हुई लैंडस्लाइड में एक निर्माणाधीन होटल बह गया और इसमें काम कर रहे 9 मजदूर चपेट में आ गए. रविवार सुबह दो शव यमुना नदी के तीव्र प्रवाह में बड़कोट के पास बरामद हुए जिनकी शिनाख्त की जा चुकी है, जबकि 7 मजदूर अब भी लापता हैं. 20 मजदूरों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है.
बादल फटने की घटना से कई स्थानों पर यमुनोत्री नेशनल हाईवे का हिस्सा बह गया है, जिससे चारधाम तीर्थ यात्रा पर भी संशय के बादल मंडराने लगे हैं. उत्तरकाशी जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय ने बताया, 'दो स्थानों पर भूस्खलन हुआ है तथा प्रभावित क्षेत्र के निकट सड़क बह गई है, जिससे बचाव एवं राहत कार्य में भारी बाधा उत्पन्न हुई है. बादल फटने की घटना के बाद उत्तरकाशी में बड़कोट-यमुनात्री मार्ग पर सिलाई बैंड में एक निर्माणाधीन होटल से लापता हुए नौ श्रमिकों में से दो के शव बरामद कर लिए गए हैं.'
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में मौसम की मार! उत्तरकाशी में भूस्खलन में कुछ मजदूर लापता, चारधाम यात्रा भी स्थगित, रेड अलर्ट जारी
घटनास्थल पर NDRF और SDRF का रेस्क्यू आपरेशन जारी
उत्तरकाशी के जिला मजिस्ट्रेट प्रशांत आर्य ने यह भी बताया कि बचाव कार्य जारी है तथा पुलिस, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की टीमें घटनास्थल पर तैनात हैं. क्षेत्र में भारी बारिश के कारण बादल फटने की घटना हुई. इस बीच, मौसम विभाग ने रविवार और सोमवार के लिए उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी किया है, जिसमें कई अलग-अलग स्थानों पर भारी से बेहद भारी बारिश, गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है.
खराब मौसम के कारण चार धाम यात्रा 24 घंटों के लिए स्थगित

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.

युद्ध के मोर्चे पर ये समझ में नहीं आ रहा है कि इस युद्ध में जीत कौन रहा है. जिस ईरान को समझा जा रहा है कि सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद वो सरेंडर कर देगा. वो कहीं से भी पीछे हटता नहीं दिख रहा है. बल्कि ईरान तो और ज्यादा अग्रेसिव हो गया है. और इजरायल के अलावा उसने यूएई का बुरा हाल किया हुआ है. दुबई को तो ईरान ने धुआं धुआं कर दिया. दुबई का हाल ये है कि उसकी ग्लोबल कैपिटल वाली इमेज को ईरान के हालिया हमलों से बहुत बड़ा डेंट लगा है.

पश्चिम एशिया में जंग से तेल और गैस की किल्लत की आशंका के बीच भारत के लिए अच्छी खबर है. भारतीय जहाज शिवालिक कतर से लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस लेकर भारत आ गया है, एलपीजी से लदा भारतीय जहाज शिवालिक गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर पहुंचा है. ये जहाज लगभग 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर आया है, एक घरेलू सिलेंडर में लगभग 14.2 किलोग्राम LPG भरी जाती है. इस तरह से 46 हजार मीट्रिक टन में 32.4 लाख घरेलू सिलेंडर भरे जा सकते हैं. बता दें कि 14 मार्च को ईरान ने शिवालिक को हॉर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की इजाजत दी थी. वहीं, जहाज नंदा देवी और जग लाडकी कल तक भारत पहुंच सकता है. नंदा देवी जहाज पर भी 46,000 टन LPG लदा है.

युद्ध के बीच भारत का शिवालिक जहाज मुंद्रा पोर्ट पहुंचा है. 45 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर शिवालिक पहुंचा है. कल नंदा देवी जहाज भी LPG की सप्लाई लेकर पहुंच रहा है. ईरान से अमेरिका-इजरायल के युद्ध का तीसरा हफ्ता शुरू हो चुका है. ईरान के खिलाफ इस युद्ध में प्रलय की स्थिति तो है लेकिन राष्ट्रपति ट्रंप कहीं से भी निर्णायक भूमिका में नजर नहीं आ रहे. होर्मुज का समंदर न सिर्फ ट्रंप के लिए सैन्य चुनौती बन गया है, बल्कि कूटनीतिक झटके भी उन्हें मिलते दिख रहे हैं.






