
'उतनी ही गारंटी का वादा करें, जितना दे सकें...', कर्नाटक सरकार के संकट पर खड़गे की खरी-खरी
AajTak
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़ने ने पार्टी नेताओं को चेताया और कहा, यदि आप बजट पर विचार किए बिना वादे करते हैं तो यह दिवालियापन की ओर ले जाएगा. सड़कों पर रेत डालने के भी पैसे नहीं होंगे. अगर यह सरकार असफल हुई तो इसका असर आने वाली पीढ़ियों पर पड़ेगा.
कर्नाटक सरकार आर्थिक संकट से जूझ रही है. इस बीच, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पार्टी नेताओं और सरकार को खरी-खरी सुनाई है. खड़गे ने साफ कहा कि उतनी ही गारंटी का वादा करें, जितना दे सकें. वरना सरकार दिवालियापन की तरफ चली जाएगी.
दरअसल, खड़गे यहां चुनाव अभियान में कांग्रेस के घोषणा पत्र के वादों पर चर्चा कर रहे थे. उन्होंने कहा, आपने प्रदेश (कर्नाटक) में पांच गारंटी का वादा किया था. आपको देखकर हमने महाराष्ट्र में पांच गारंटी का वादा किया है. आज आपने बताया कि आप एक गारंटी रद्द कर देंगे. ऐसा लगता है कि आप सब अखबार नहीं पढ़ते. लेकिन मैंने अखबार पढ़ा, इसलिए बता रहा हूं. हम आपकी (कर्नाटक) सरकार के कार्यक्रमों को महाराष्ट्र में दोहराने के लिए काम कर रहे हैं. मैंने उनसे (महाराष्ट्र कांग्रेस नेताओं) कहा कि पांच, छह, सात या आठ गारंटी के वादे मत करते रहो. इसके बजाय ऐसे वादे करो जो आपके बजट के अनुरूप हों.
'बिना विचार किए वादे करेंगे तो दिवालियापन की ओर ले जाएगा'
खड़ने ने पार्टी नेताओं को चेताया और कहा, यदि आप बजट पर विचार किए बिना वादे करते हैं तो यह दिवालियापन की ओर ले जाएगा. सड़कों पर रेत डालने के भी पैसे नहीं होंगे. अगर यह सरकार असफल हुई तो इसका असर आने वाली पीढ़ियों पर पड़ेगा. इससे बदनामी होगी और सरकार को अगले दस वर्षों तक प्रतिबंधों का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए बजट पर सावधानी से विचार करने की जरूरत है.
'हम बजट के आधार पर गारंटी की घोषणा करेंगे'
खड़गे का कहना था कि यहां तक कि राहुल गांधी ने भी कहा कि हम बजट के आधार पर महाराष्ट्र में गारंटी की घोषणा करेंगे. तब तक किसी निष्कर्ष पर ना पहुंचें. 15 दिनों की गहन चर्चा के बाद अब महाराष्ट्र चुनाव की गारंटियों ने आकार ले लिया है. हम इसकी घोषणा नागपुर और मुंबई में करेंगे.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










