
उड़ान भरते ही Plane का पहिया निकलकर जमीन पर गिरा, वीडियो वायरल
AajTak
अमेरिका से जापान जा रहे विमान के साथ ये हादसा हुआ. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि उड़ान भरते ही विमान के छह टायरों में से उसका एक टायर अलग होकर गिर गया. इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है.
अमेरिका से जापान जा रहे एक यात्री विमान के साथ अजीबोगरीब हादसा हुआ. सैन फ्रांसिस्को एयरपोर्ट से उड़ान भरते ही यूनाइटेड एयरलाइंस के विमान का एक पहिया उससे अलग होकर गिर गया. इस विमान में 235 यात्री और चालक दल के 14 सदस्य सवार थे.
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि उड़ान भरते ही विमान के छह टायरों में से उसका एक टायर अलग होकर गिर गया. इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है.
विमान से गिरा टायर कार पर जा गिरा
विमान से अलग हुआ ये टायर सैन फ्रांसिस्को इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पार्किंग लॉट में एक कार पर जा गिरा. इस वजह से कार का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. इस घटना के तुरंत बाद विमान की लैंडिंग कराई गई. यात्रियों को एक अन्य प्लेन में सवार कराया गया.
इस घटना को लेकर एयरलाइन कंपनी ने जारी बयान में कहा कि यह विमान 2002 में बना था और इसे क्षतिग्रस्त टायर के साथ भी सुरक्षित रूप से लैंड कराने के लिए डिजाइन किया गया है. फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने इस घटना की जांच के आदेश दिए हैं.

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.








