
उड़ती फ्लाइट की छत पर खड़ी हुई 93 साल की महिला, यूं किया आसमान का सफर!
AajTak
सोशल मीडिया पर एक बुजुर्ग महिला का हैरतअंगेज वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में वो उड़ते प्लेन के ऊपर खड़ी नजर आ रही है. जिसने भी ये वीडियो देखा हैरान रह गया. फेसबुक पर इसे शेयर किया गया है, जहां इसे हजारों बार देखा चुका है. उड़ते प्लेन की छत पर खड़ी होने वाली महिला की उम्र 93 साल है.
आसमान में उड़ती फ्लाइट और उसकी छत पर खड़ी 93 साल की एक महिला. जिसने भी ये नजारा देखा हैरान रह गया. सोशल मीडिया पर महिला का हैरतअंगेज वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में महिला उड़ती फ्लाइट के ऊपर खड़ी नजर आ रही है.
हालांकि, ये कोई पहली बार नहीं था जब 93 साल की बेट्टी ब्रोमेज (Betty Bromage) ने ये कारनामा किया. इससे पहले वो चार बार ऐसा कर चुकी हैं. यूके की रहने वाली ब्रोमेज ने हाल ही में हाई-फ्लाइंग चैलेंज के तहत विंग वॉकर (Wing Walker) के रूप में अपनी पांचवीं उड़ान पूरी की है. उनके इस वीडियो को BBC Gloucestershire ने फेसबुक पर शेयर किया है. जहां इसे हजारों बार देखा चुका है. वीडियो में बेट्टी ब्रोमेज को उड़ते प्लेन के ऊपर खड़े दिखाया गया है. प्लेन हवा से बातें कर रहा था. प्लेन हवा में गोते लगाते हुए कुछ मिनट में लैंड कर जाता है. तेज हवाओं के बीच ब्रोमेज ने खुद को संभाला हुआ था. हालांकि, इस दौरान उन्होंने सारे सेफ़्टी प्रोटोकॉल का पालन किया था.
वीडियो में बेट्टी ब्रोमेज को 'ये शानदार अनुभव है' कहते हुए सुना जा सकता है. ब्रोमेज कहती हैं- मैंने इसे एन्जॉय किया. यह बेहद रोमांचक और अलग अनुभव रहा. वहीं, फ्लाइट के पायलट ब्रायन कॉर्न्स कहते हैं कि मुझे नहीं पता कौन ज्यादा डरा था- मैं या ब्रोमेज? वास्तव में ब्रोमेज एक अद्भुत महिला हैं.
'द इंडिपेंडेंट' की रिपोर्ट के अनुसार, तमाम शारीरिक दिक्कतों के बावजूद ब्रोमेज ने ये काम चैरिटी के लिए फंड जुटाने के लिए किया था.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.












