
उज्जैन: सांसद के नाम से ठगी करने वाला आरोपी महाराष्ट्र से गिरफ्तार, इस तरह लोगों को लगाया चूना
AajTak
मध्य प्रदेश पुलिस (MP Police) ने सांसद के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी को महाराष्ट्र से पकड़ा है. आरोपी पर थाने में केस दर्ज किया गया था. लगातार सर्चिंग की जा रही थी. आरोपी को अहमदनगर के एक होटल से गिरफ्तार किया गया है. पूछताछ में पुलिस ने आरोपी का असली नाम पता कर लिया है. अन्य राज्यों और इसके मूल निवास से आपराधिक प्रकरणों की जानकारी निकाली जा रही है.
उज्जैन में सांसद के नाम से ठगी करने वाले एक आरोपी को महाराष्ट्र के अहमदनगर से पुलिस (MP Police) ने गिरफ्तार किया है. साल 2021 में सांसद अनिल फिरोजिया के निज सचिव राहुल जाट ने इस मामले की शिकायत की थी. उन्होंने शिकायत में कहा था कि सांसद के नाम का उपयोग कर किसी ने कई लोगों से नौकरी लगवाने, शादी का झांसा देने और राम मंदिर के नाम पर चंदा वसूलने का काम किया है. पुलिस ने मामले केस दर्ज किया था. अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. उससे पूछताछ की जा रही है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











