
उज्जैन: महाकाल मंदिर में खुदाई के दौरान मिली 9वीं सदी की विशाल शिवलिंग और विष्णु की मूर्ति
AajTak
उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर परिसर में विस्तारीकरण के लिए खुदाई का काम चल रहा है. खुदाई के दौरान मंगलवार को एक विशाल शिवलिंग और भगवान विष्णु की मूर्ति मिली है.
उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर परिसर में विस्तारीकरण के लिए खुदाई का काम चल रहा है. खुदाई के दौरान मंगलवार को एक विशाल शिवलिंग और भगवान विष्णु की मूर्ति मिली है. शिवलिंग को सबसे पहले मजदूरों ने देखा फिर इसकी जानकारी मंदिर समिति को की गई. मंदिर समिति द्वारा पुरातत्व विभाग को सूचित किया गया. बुधवार की सुबह पुरातत्व विभाग की एक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुरातत्व विभाग के विशेषज्ञों का कहना है कि जलाधारी शिवलिंग 9वीं से 10वीं शताब्दी के समय का है और भगवान विष्णु की मूर्ति भी 10वीं शताब्दी की है. पुरातत्व विभाग के विशेषज्ञों की देखरेख में शिवलिंग को निकाला जा रहा है. पुरातत्व विभाग के अधिकारी डॉक्टर देवेंद्र सिंह जोधा ने बताया कि यह शिवलिंग और जलाधारी 9वीं और 10वीं शताब्दी की दिखाई दे रहा है. जांच के बाद इससे संबंधित प्राचीन जानकारियों का पता लगाया जाएगा. बता दें, पहले भी खुदाई के दौरान शुंग काल और परमार कालीन मूर्तियां अवशेष आदि मिल चुके हैं. पर यह शिवलिंग फ्लोर से 2 फीट नीचे मिला है.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












