
उज्जैनः हिंदू नाम से भस्मारती में शामिल हुआ मुस्लिम युवक, पुलिस ने किया गिरफ्तार
AajTak
युवक अपनी दोस्त खुशबू दुबे के साथ महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती दर्शन के लिए आया था. वहां उसने अभिषेक दुबे के नाम का फर्जी आईडी कार्ड दिखाकर मंदिर में प्रवेश किया. जिस पर मंदिर समिति के लोगों को उस पर शक हुआ था.
मध्य प्रदेश में उज्जैन के महाकाल मंदिर में एक अल्पसंख्यक युवक फर्जी आईडी दिखाकर भस्म आरती में शामिल हो गया. जिसे बाद में फेक आईडी के साथ गिरफ्तार कर लिया गया. पकड़ा गया युवक अपनी दोस्त खुशबू दुबे के साथ उज्जैन आया था.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











