
उग्रवादी, मुठभेड़ और आगजनी... जिरीबाम जिले में मिली दो बुजुर्गों की लाश, पांच लोग हुए थे लापता
AajTak
पुलिस अफसर ने बताया कि उग्रवादियों ने जकुरादोर करोंग क्षेत्र में कुछ दुकानों में आग लगाई थी, उसी के बाद वहां दो बुजुर्गों की मौत हो गई. पुलिस ने कहा कि पांच व्यक्तियों के लापता होने की सूचना मिली थी. इसी के बाद तलाशी अभियान शुरू किया गया था.
मणिपुर के जिरीबाम जिले में मंगलवार की सुबह दो बुजुर्गों की लाशें मिलने से सनसनी फैल गई. ये लाशें उस जगह से बरामद की गईं, जहां एक दिन पहले संदिग्ध आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच गोलीबारी हुई थी. अब पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
जिरीबाम जिला पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि लापता व्यक्तियों की तलाश के दौरान, लैशराम बालेन और मैबाम केशो के शव जकुरादोर करोंग इलाके में मलबे से बरामद किए गए, जहां सोमवार को संदिग्ध आतंकवादियों ने कुछ दुकानों में आग लगा दी थी.
पुलिस अफसर ने आगे बताया कि उग्रवादियों ने जकुरादोर करोंग क्षेत्र में कुछ दुकानों में आग लगाई थी, उसी के बाद वहां दो बुजुर्गों की मौत हो गई. पुलिस ने कहा कि पांच व्यक्तियों के लापता होने की सूचना मिली थी. इसी के बाद तलाशी अभियान शुरू किया गया था. पुलिस अधिकारी ने कहा कि जिरीबाम जिला प्रशासन ने क्षेत्र में किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है.
एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाकर्मियों के साथ गोलीबारी में संदिग्ध उग्रवादियों के मारे जाने के विरोध में कुकी-जो बहुल पहाड़ी इलाकों में मंगलवार सुबह पांच बजे से बंद रखा गया. कुकी-जो परिषद ने मंगलवार सुबह पांच बजे से शाम छह बजे तक राज्य के पहाड़ी इलाकों में पूर्ण बंद रखने का आह्वान किया था, ताकि उन लोगों के लिए सामूहिक दुख और एकजुटता व्यक्त की जा सके, जिनकी बेरहमी से गोली मारकर हत्या कर दी गई.
आपको बता दें कि सोमवार को सुरक्षा बलों के साथ भीषण मुठभेड़ में ग्यारह संदिग्ध उग्रवादी मारे गए, जब छद्म वर्दी पहने और अत्याधुनिक हथियारों से लैस उग्रवादियों ने जिरीबाम जिले में एक पुलिस स्टेशन और सीआरपीएफ के एक निकटवर्ती शिविर पर अंधाधुंध गोलीबारी की.
एक अन्य अधिकारी ने बताया कि बोरोबेक्रा में भारी गोलीबारी के दौरान सीआरपीएफ के दो जवान भी घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई गई है. उन्होंने बताया कि मंगलवार की सुबह जिरीबाम में स्थिति शांत लेकिन तनावपूर्ण रही और पुलिस संवेदनशील स्थानों पर गश्त कर रही है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











