
उइगरों के बाद अब चीन के निशाने पर ये मुस्लिम समुदाय, 'चीनीकरण' के नाम पर मिटा रहा सारे धार्मिक प्रतीक
AajTak
चीन की सरकार ने एक बार फिर मुस्लिमों को निशाना बनाते हुए वहां की एक मस्जिद में तोड़फोड़ कर दी. युन्नान प्रांत में हुई इस घटना के बाद से वहां तनाव का माहौल है. लेकिन अलग ये है कि इस बार चीन का शिकार उइगर मुस्लिम नहीं, बल्कि मुस्लिमों का वो समुदाय है, जो अब तक वहां काफी ताकतवर माना जाता रहा. हुई मुस्लिम चीन के लोगों के बीच ही उठते-बैठते रहे.
मुसलमानों के खिलाफ चीन में अत्याचार थमने का नाम नहीं ले रहा है. अब वहां के युन्नान प्रांत में 14वीं शताब्दी की एक मस्जिद को तोड़ने की कोशिश हो रही है. इसके चलते वहां के मुसलमानों में काफी गुस्सा है. सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें मस्जिद के सामने सैकड़ों की संख्या में लोग इकट्ठा हैं. उन्हें कंट्रोल करने के लिए पुलिस बल भी वहां तैनात है.
कौन हैं हुई मुसलमान?
चीन में उइगर मुसलमानों पर हिंसा की खबरें तो आती रहीं, लेकिन इस बार निशाने पर हुई मुस्लिम हैं. चीन में दूध में पानी की तरह घुलमिल चुकी ये सुन्नी कम्युनिटी काफी अलग है. साल 2020 की जनगणना के मुताबिक वहां लगभग साढ़े 11 मिलियन हुई रहते हैं. आबादी के अनुसार वे चीन का चौथा बड़ा समुदाय हैं. चीन में मौजूद दूसरा मुस्लिम समुदाय उइगर जहां तुर्की से ताल्लुक रखता है, हुई चीन के ही मुस्लिम हैं और वहां के लोग इन्हें पूरी तरह अपना चुके.
चीन में आराम से रहते रहे
ये बात हुई मुस्लिमों के रहन-सहन में दिखती भी है. वे किसी एक प्रांत में सिमटकर रहने की बजाए लगभग पूरे देश में फैले हुए हैं. ज्यादातर मुसलमान समुदायों से अलग वे चीनियों की तरह रहते-खाते हैं. वे चीनी ही बोलते हैं और उन्हीं की तरह कपड़े भी पहनते हैं. ये अकेला ऐसा मुस्लिम समुदाय है, जिसके बारे में चीन में अलग से कोई बात नहीं होती. यहां तक कि इन्हें प्रेफर्ड मुस्लिम्स ऑफ चाइना कहा जाता रहा. हालांकि दमन की कहानी इस समुदाय के पास भी है.
लगभग 9 साल पहले बदलने लगा माहौल

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.








