
ई-रिक्शा वाला भागता रहा, पीछे पड़ी पुलिस पकड़ नहीं सकी, Video Viral
AajTak
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दिख रहा है कि जब पुलिस ने एक ड्राइवर से पूछताछ की तो उसने ई-रिक्शा को संकरी गलियों में दौड़ाना शुरू कर दिया. पुलिस ने ड्राइवर को पकड़ने की लाख कोशिश की, लेकिन उनकी कोशिशें फुस्स साबित हुई. वायरल वीडियो अमृतसर का बताया जा रहा है.
ट्विटर पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक ई-रिक्शा ड्राइवर, अपने रिक्शा से भागता दिख रहा है और एक पुलिस वाला उसका पीछा कर रहा है. ड्राइवर ई-रिक्शा को मोहल्लों की संकरी गलियों में कई किलोमीटर तक दौड़ाता रहा. पुलिस ने उसे पकड़ने की लाख कोशिशें की, लेकिन वह फेल रही.
इस दौरान ई-रिक्शा ड्राइवर ने एक बाइक सवार को भी टक्कर मार दी. आखिरकार, वीडियो के अंत में ड्राइवर ई-रिक्शा छोड़कर फरार हो गया. इस दौरान ई-रिक्शा पलट भी गया.
हद तो यह रही कि कई किलोमीटर तक पीछा करने के बावजूद पुलिस की पकड़ में ई-रिक्शा ड्राइवर नहीं आ सका. इस वीडियो को सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने शेयर किया है.
इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर करने वाले गगनदीप सिंह के मुताबिक, यह वीडियो पंजाब के अमृतसर का है. ई-रिक्शा ड्राइवर पंजाब पुलिस की नाक के नीचे से फरार हो गया. पुलिस ने उसे पकड़ने की लाख कोशिश की. लेकिन, ड्राइवर पकड़ में नहीं आ सका. बताया जा रहा है कि ई-रिक्शा ड्राइवर नशे में था.
वीडियो में दिख रहा है कि पुलिस ने एक चौराहे पर इस ई-रिक्शा ड्राइवर को रोका. लेकिन, वह मौके से फरार हो गया. इस दौरान इस ड्राइवर ने एक बाइक सवार को भी गिरा दिया.
वीडियो को देखने के दौरान कई बार लगा कि यह ई-रिक्शा ड्राइवर पुलिस की पकड़ में आ जाएगा. लेकिन, तभी इसने कई पतली गलियों में ई-रिक्शा दौड़ा दिया. वीडियो के अंत में ड्राइवर ने ई-रिक्शा छोड़ दिया, नतीजतन यह पलट गया. इसके बाद ड्राइवर बहुत चालाकी से भाग गया.

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.












