
ई-रिक्शा के तार से करंट लगा तो 5 साल के बेटे को रेत में दबाया, अंधविश्वास से चली गई जान
AajTak
घर के बाहर बिजली से चार्ज हो रहे ई-रिक्शा ने एक मासूम बालक की जान ले ली. बिजली का करंट लगने से 5 साल के मासूम की दर्दनाक मौत होने से घर मे कोहराम मच गया. यह घटना यूपी के बरेली जिले की है.
अंधविश्वास के चलते कैसे कई जिंदगियां मौत से जंग हार जाती है इसकी बानगी बरेली के कस्बे में देखने को मिली. न ऐसे मामले पुलिस तक पहुंचते है, न कभी रिकार्ड्स में दर्ज होते हैं. सैकड़ों किस्सों की तरह ये किस्सा भी दब जाता अगर एक फोटो वायरल नहीं होता. उत्तर प्रदेश में बरेली के कस्बे शीशगढ़ के गांव में बिजली से चार्ज हो रहे ई-रिक्शा के खुले तार की चपेट में आने से एक बच्चे को करंट लग गया. करंट से बेदम हुए पांच साल के बच्चे को तुरंत हॉस्पिटल ले जाने की जगह उसे रेत में दबा कर घरेलू इलाज करने लगे. इस बात से कोई फायदा न होने पर एक घंटे बाद बरेली हॉस्पिटल ले जा रहे थे लेकिन बच्चे ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. इस तरह बच्चे की जिंदगी के कीमती पल अंधविश्वास की भेंट चढ़ गए.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












