
'ईश्वरीय शक्ति है...', धीरेंद्र शास्त्री को लेकर मचे बवाल पर चंपत राय का बयान
AajTak
बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर एवं कथा वाचक आचार्य धीरेंद्र शास्त्री इन दिनों चर्चा में हैं. 26 साल के आचार्य धीरेंद्र बिना कोई सवाल पूछे लोगों की परेशानियां जान लेने और उनके निदान बताने का दावा करते हैं. इसी मामले में अंधश्रद्धा उन्मूलन समिति ने कथावाचक पर जादू-टोने और अंधश्रद्धा फैलाने का आरोप लगाया था.
विश्व हिंदू परिषद के नेता चंपत राय ने बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर एवं कथा वाचक आचार्य धीरेंद्र शास्त्री को लेकर मचे बवाल पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि ईश्वरीय शक्ति है, जो किसी को भी मिल सकती है. आलोचना करने का भी सबको अधिकार है. चंपत राय ने ये बातें यूपी के कानपुर में कहीं. वो विश्व हिंदू परिषद कानपुर प्रांत कार्यालय में आयोजित बैठक में पहुंचे थे.
आलोचना करने वाले भी स्वतंत्र
वीएचपी केंद्रीय उपाध्यक्ष और श्रीराम जन्मदभूमि तीर्थ क्षेत्र के महामंत्री चंपत राय ने धीरेंद्र शास्त्री के मामले पर कहा कि धर्म, श्रद्धा का विषय है. जिसकी श्रद्धा हो जाए, न हो तो न जाए. कुछ लोगों को ईश्वरीय शक्ति जन्म के साथ मिलती है. मानने वालों के साथ ही आलोचना करने वाले भी स्वतंत्र हैं.
बीजेपी और वीएचपी के विचार एक उन्होंने राम मंदिर मामले में सवाल खड़े करने वालों के लिए कहा कि कोर्ट, पुलिस और इनकम टैक्स विभाग का दरवाजा खुला है. जिसको शिकायत करना है, वो कर सकता है. चंपतराय ने कहा कि बीजेपी और वीएचपी के विचार एक है. विश्व हिंदू परिषद मजहबी कट्टरता के विरुद्ध हर मोहल्ले और गांव तक जाकर हिंदुओं को सक्रिय करेगा. उन्होंने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर भी प्रतिक्रिया दी. कहा कि राहुल पहली बार भारत को देखने निकले हैं.
क्या है धीरेंद्र शास्त्री से जुड़ा विवाद
गौरतलब है कि महाराष्ट्र के नागपुर में पिछले दिनों बागेश्वर धाम सरकार के नाम से विख्यात धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने 'श्रीराम चरित्र-चर्चा' का वाचन किया था. वहां अंधश्रद्धा उन्मूलन समिति ने कथावाचक शास्त्री पर जादू-टोने और अंधश्रद्धा फैलाने का आरोप लगाया था.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











