
ईरान राष्ट्रपति चुनावः कट्टरपंथी नेता इब्राहीम रईसी को मिली बड़ी जीत, हसन रूहानी की जगह लेंगे
AajTak
ईरान में राष्ट्रपति पद के चुनाव में कट्टरपंथी नेता इब्राहीम रईसी ने शनिवार को बड़े अंतर से जीत हासिल की. रईसी देश के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई के कट्टर समर्थक और करीबी माने जाते हैं.
ईरान में राष्ट्रपति पद के चुनाव में कट्टरपंथी नेता इब्राहीम रईसी ने शनिवार को बड़े अंतर से जीत हासिल की. वह देश के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई के कट्टर समर्थक और करीबी माने जाते हैं. इब्राहीम रईसी ईरान के शीर्ष न्यायाधीश हैं और अति-रूढ़िवादी विचार के शख्सियत माने जाते हैं. उन्हें 2019 में ईरान की न्यायपालिक का प्रमुख नियुक्त किया गया था. सुप्रीम लीडर के बाद ईरान के राष्ट्रपति देश में दूसरे सर्वोच्च अधिकारी माने जाते हैं. माना जा रहा है कि राष्ट्रपति पद के चुनाव में ईरान के इतिहास में इस बार सबसे कम मतदान हुआ. शुरुआती नतीजों के अनुसार इब्राहीम रईसी ने एक करोड़ 78 लाख मत हासिल किए. चुनावी दौड़ में एकमात्र उदारवादी उम्मीदवार अब्दुलनासिर हेम्माती बहुत पीछे रह गए. बहरहाल, खामेनेई ने इब्राहीम रईसी के सबसे मजबूत प्रतिद्वंद्वी को अयोग्य करार दे दिया था. इसके बाद इब्राहीम रईसी ने यह बड़ी जीत हासिल की.
ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.

बांग्लादेश में एक तरफ संविधान के रिफॉर्म का सवाल खड़ा है तो दूसरी तरफ यूएस से हुई ट्रेड डील की विसंगतियां. अंतरिम सरकार चला रहे मोहम्मद यूनुस ने जाते जाते तारिक रहमान को ऐसी उलझन में डाला है कि उनके लिए आगे बढ़ना किसी चुनौती से कम नहीं. दोनों में शक्ति संतुलन का सवाल है. रिफॉर्म में आंतरिक शक्ति संतुलन रखना है, जबकि यूएस डील में बाहरी शक्ति संतुलन.








