
ईरान या फिर रूस... युद्ध के समय बिकते हैं ज्यादा कंडोम! कई गुना बढ़ जाती है बिक्री
AajTak
युद्ध या संकट के समय कंडोम की ब्रिक्री खूब होती है. हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें बताया गया है कि इजरायल के हमले के बाद ईरान में खूब कंडोम बिके थे. ईरान अकेला नहीं है. रूस, दक्षिण कोरिया और अमेरिका में भी पहले ऐसी स्थिति आ चुकी है.
युद्ध जैसे संकट के समय कंडोम की बिक्री बढ़ जाती है. इजरायल हमले के बाद ईरान में खूब कंडोम बिके थे. एक ऑनलाइन रिटेलर के आंकड़ों के अनुसार यह खुलासा हुआ है. इसी तरह दूसरे देशों में भी संकट के समय कंज्यूमर बिहेवियर पर रिपोर्ट में ऐसे ही खुलासे हुए हैं.
ईरान इंटरनेशनल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, वहां के सबसे बड़े ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म डिजीकला के आंकड़ों के अनुसार, जून में कंडोम की खूब बिक्री हुई थी. जब इजरायल ने ईरान पर हमला किया था और देश 12 दिनों तक युद्ध की स्थिति में फंसा था. इस दौरान ईरान में कंडोम की खरीद में 26% की वृद्धि हुई थी.
स्वास्थ्य संबंधी प्रोडक्ट की बढ़ जाती है डिमांड कंज्यूमर बिहेवियर पर एक रिपोर्ट में युद्ध के दौरान स्वास्थ्य संबंधी प्रोडक्ट्स की मांग में वृद्धि देखी गई है. इनमें सैनिटरी पैड, कीटाणुनाशक, ब्लड ग्लूकोज टेस्ट स्ट्रिप्स, मेडिकल पट्टियां, ब्लड ग्लूकोज मॉनिटर, एडल्ट डायपर और सैनिटरी अंडरपैड शामिल थे.
13 जून को ईरान के सैन्य और परमाणु प्रतिष्ठानों पर अचानक हुए इजरायली हमले के तीन महीने बाद यह रिपोर्ट आई है. हवाई हमलों में परमाणु वैज्ञानिकों के साथ-साथ सैकड़ों ईरानी सैनिक और अफसर मारे गए थे. ईरान ने ड्रोन और मिसाइल हमलों से जवाबी कार्रवाई की थी. इसमें 31 इजरायली नागरिक और एक गैर-ड्यूटी सैनिक मारा गया था.
ईरान पर अमेरिका और इजरायल ने किया था हमला इसके बाद संयुक्त राज्य अमेरिका 22 जून को संघर्ष में शामिल हो गया. उसने 24 जून को युद्ध विराम कराने से पहले फोर्डो, नतांज और इस्फ़हान सहित प्रमुख परमाणु स्थलों पर हमले किये. ऐसे हालात में ईरान में कंडोम की काफी ज्यादा बिक्री हुई थी. पूरे देश में सामान्य से 26 प्रतिशत अधिक कंडोम बिके थे.
दूसरे देशों में भी संकट के दौर में बढ़ी है कंडोम की बिक्री संघर्ष या संकट के समय अन्य देशों में भी कंडोम की बिक्री में इसी तरह की बढ़ोतरी देखी गई है. अक्टूबर 2006 में उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षण के बाद, दक्षिण कोरियाई सुविधा स्टोरों में कंडोम की बिक्री में उछाल दर्ज किया गया था. वहां प्रतिदिन औसतन 1,930 कंडोम की बिक्री हुई, जबकि पहले यह प्रतिदिन लगभग 1,508 कंडोम बिकते थे.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











