
ईरान में मिले प्राचीन मंदिर के अवशेष, देखकर दंग रह गए खोजकर्ता
AajTak
ईरान की एक प्राचीन साइट पर खुदाई कर रही पुरातत्विदों की टीम वहां मिले मंदिर के अवशेषों को देखकर दंग रह गई. यह मंदिर ससनीद साम्राज्य के समय का बताया जा रही है. पुरातत्वविदों का मानना है कि इस खोज से ईरानी इतिहास को और ज्यादा जानने का अच्छा मौका मिलेगा.
ईरान में पुरातत्वविदों को उत्खनन के दौरान कुछ ऐसा मिला है, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया. जी, हां ईरान की एक ऐतिहासिक साइट पर हो रही खुदाई में खोजकर्ताओं को एक प्राचीन मंदिर के अवशेष मिले हैं. यह मंदिर प्राचीन ईरान के सबसे ताकतवर साम्राज्यों में से एक ससनीद साम्राज्य का बताया जा रहा है.
पुरातत्वविदों को उत्तर पूर्वी ईरान में खुदाई के दौरान प्राचीन मंदिर के ये अवशेष मिले हैं. पहली बार अवशेषों को देखकर पुरातत्वविदों की टीम भी दंग रह गई. साइट पर खुदाई कर रहे पुरातत्वविदों का कहना है कि यह खोज काफी खास है, क्योंकि इसके जरिए प्राचीन ईरानी कला इतिहास का एक नया अध्याय खुलकर सामने आ सकता है.
ईरान के एक गांव के पास हो रही खुदाई
सोमवार को ईरान की इस साइट पर उत्खनन कर रही टीम में शामिल पुरातत्वविद मीसम लब्बाफ खानिकी ने कहा कि पुरातत्व विभाग उत्तरी पूर्व ईरान के एक गांव के पास प्राचीन साइट पर खुदाई का कार्य कर रहा है.
खुदाई के दौरान पुरातत्व विभाग की टीम को ससनीद साम्राज्य के एक अग्नि मंदिर के अवशेष मिले हैं. वहीं इसके साथ ही टीम को प्राचीन चित्रकला से जुड़ी कुछ चीजें भी मिली हैं, जो काफी शानदार बताई जा रही हैं.
ईरानी कला के इतिहास को जानने का अच्छा मौका

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











