
ईरान में फोर्डो की पहाड़ी के ऊपर 6 गहरे गड्ढे... सैटेलाइट तस्वीरों में दिखा बंकर बस्टर बम का असर
AajTak
सैटेलाइट तस्वीरों में फोर्डो में 6 गड्ढे दिख रहे हैं. ऑपरेशन मिडनाइट हैमर में 7 B-2 स्टील्थ बॉम्बर्स ने ईरान के फोर्डो परमाणु ठिकाने पर 14 GBU-57 बम दागे. ईरान ने कोई जवाबी कार्रवाई नहीं की. नतांज और इस्फहान पर भी टोमाहॉक मिसाइलें दागी गईं. हमले से तनाव बढ़ा लेकिन ईरान का दावा है कि परमाणु कार्यक्रम बरकरार है.
21 जून 2025 को अमेरिका ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को निशाना बनाकर एक ऐतिहासिक सैन्य ऑपरेशन मिडनाइट हैमर शुरू किया. इस ऑपरेशन में 7 B-2 स्पिरिट स्टील्थ बॉम्बर्स ने ईरान के सबसे सुरक्षित परमाणु ठिकाने फोर्डो पर 14 GBU-57 मैसिव ऑर्डनेंस पेनेट्रेटर (MOP) बम दागे.
मैक्सार की ताजा सैटेलाइट तस्वीरों में फोर्डो के ऊपरी रिज पर कम से कम 6 हथियारों के प्रवेश छेद/क्रेटर दिखाई दे रहे हैं. अमेरिका ने दावा किया कि ऑपरेशन पूरी तरह सफल रहा. ईरान ने जवाबी कार्रवाई नहीं की क्योंकि उनकी रक्षा प्रणाली इन स्टील्थ विमानों को देख नहीं पाई.
यह भी पढ़ें: 'ईरान को न्यूक्लियर हथियार देने को कई देश तैयार', रूसी नेता का सनसनीखेज दावा, अमेरिकी हमले को बताया नाकाम
ऑपरेशन मिडनाइट हैमर: क्या था यह मिशन?
ऑपरेशन मिडनाइट हैमर अमेरिका का एक गुप्त और हाई रिस्क वाला सैन्य मिशन था, जिसका उद्देश्य ईरान के परमाणु हथियार बनाने की क्षमता को नष्ट करना था. यह ऑपरेशन 21 जून 2025 की रात को शुरू हुआ और इसमें 125 से अधिक अमेरिकी विमान शामिल थे, जिनमें 7 B-2 स्टील्थ बॉम्बर्स मुख्य थे. पेंटागन के चेयरमैन ऑफ जॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ जनरल डैन केन ने इसे "अब तक का सबसे बड़ा B-2 हमला" बताया.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.

अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते खाड़ी देश में रह रहे भारतीय मुस्लिम जंग के साये में ईद मनाने के लिए मजबूर है. इस बार घर और परिवार के साथ ईद मनाने के अरमानों पर पानी फिर गया है, युद्ध के चलते फ्लाइट कैंसिल हो रही है तो एयर टिकट महंगा है और नौकरी खोने का भी खतरा भी सता रहा है, जिसके चलते परदेस में ही ईद मनाने को बेबस हैं.

तेलंगाना के जगित्याल जिले में जहां एक गर्भवती यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई. मामले में पति को मुख्य आरोपी बनाते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. युवती के परिवार ने दहेज उत्पीड़न के भी आरोप लगाए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.









