
ईरान: मिलिट्री अभ्यास के दौरान IRGC का प्लेन क्रैश, 2 की मौत
AajTak
IRGC के कुद्स बेस पब्लिक रिलेशन ऑफिस के मुताबिक, गोलेस्तान प्रांत में IRGC के नेयनावा ब्रिगेड के कमांडर हामिद मज़ांदरानी और IRGC ग्राउंड फोर्स के सदस्य हामिद जंदाघी की दक्षिण-पूर्वी ईरान के सरवन में सैन्य अभ्यास के दौरान विमान दुर्घटना में मौत हो गई.
ईरान (Iran) के दक्षिण-पूर्वी इलाके में एक प्लेन के दुर्घटनाग्रस्त होने से ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के दो सदस्यों की मौत हो गई. IRGC के कुद्स बेस पब्लिक रिलेशन ऑफिस के मुताबिक, गोलेस्तान प्रांत में IRGC के नेयनावा ब्रिगेड के कमांडर हामिद मज़ांदरानी और IRGC ग्राउंड फोर्स के सदस्य हामिद जंदाघी की दक्षिण-पूर्वी ईरान के सरवन में सैन्य अभ्यास के दौरान विमान दुर्घटना में मौत हो गई.
न्यूज एजेंसी Tasnim ने ब्रिगेडियर जनरल माज़ंदरानी की मौत की पुष्टि की, जो अभ्यास के दौरान अपनी जान गंवाने वालों में से एक थे.
जब ब्राजील में क्रैश हुआ था प्लेन
इसी साल अगस्त में ब्राजील में एक प्लेन क्रैश हो गया था, जिसमें सवार लोगों की मौत हो गई थी. ब्राजील में 9 अगस्त को 62 लोगों को लेकर जा रहा एक विमान क्रैश हो गया था. इस हादसे में विमान में सवार सभी 62 लोगों की मौत हो गई थी. दुर्घटनास्थल के पास मौजूद स्थानीय अधिकारियों ने बताया था कि ब्राजील के साओ पाउलो के पास 62 लोगों को ले जा रहा एक क्षेत्रीय टर्बोप्रॉप विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार सभी लोगों की मौत हो गई.
विन्हेडो के पास वैलिनहोस के शहर के अधिकारियों ने बताया था कि कोई भी जिंदा नहीं बचा है और स्थानीय कॉन्डोमिनियम परिसर में एक घर क्षतिग्रस्त हुआ है. एयरलाइन वोपास लिन्हास एरियाज द्वारा संचालित एटीआर-72 विमान पराना राज्य के कास्केवेल से साओ पाउलो के ग्वारूलहोस जा रहा था. साओ पाउलो के राज्य अग्निशमन दल ने सोशल मीडिया पर पुष्टि की कि विन्हेडो में एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया और उसने दुर्घटना वाले क्षेत्र में सात दल भेजे.
यह भी पढ़ें: 56 साल पहले प्लेन क्रैश में लापता जवान का अब मिला शव, 1968 से अब तक परिवार पर क्या-कुछ गुजरी, जानें पूरी कहानी

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.








