
ईरान पर बमबारी करने निकला एक अमेरिकन B-2 बॉम्बर कहां गया? गहराता जा रहा सस्पेंस
AajTak
B-2 लड़ाकू विमानों का ये पहला समूह जो प्रशांत महासागर के ऊपर पश्चिम की ओर उड़े थे, ये अमेरिका की चाल थी जो दुश्मन को भरमाने के लिए अपनाई गई थी. OSINT चैनलों ने इस पहले ग्रुप के विमानों के रूट को लेकर खूब रिपोर्टिंग की और इस पर नजर रखी. लेकिन दूसरा समूह चुपचाप अपने मिशन पर जा रहा था. और यही असली मिशन भी था.
ईरान पर हमला करने निकला अमेरिका का एक B-2 बॉम्बर अभी तक अपने अड्डे पर नहीं लौट पाया है. इस विमान को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. इस विमान को लेकर अमेरिकी रक्षा विभाग ने कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी है. जबकि 23 जून को पेंटागन ने कहा था कि अमेरिकी बी-2 स्टील्थ बॉम्बर्स "ऑपरेशन मिडनाइट हैमर" के तहत ईरान के परमाणु साइट पर हमला करने के बाद अमेरिकी धरती पर वापस आ गए हैं. ये लड़ाकू विमान मिसौरी में व्हाइटमैन एयर फोर्स बेस के पास उतरे हैं.
लेकिन अब पता चला है कि इनमें से एक B-2 बॉम्बर के बारे में स्थिति स्पष्ट नहीं है.
गौरतलब है कि 21 जून को मिसौरी के व्हाइटमैन एयर फोर्स बेस से बी-2 स्पिरिट बॉम्बर्स के दो ग्रुप ने उड़ान भरी. पहले ग्रुप में अज्ञात संख्या में बी-2 विमान प्रशांत महासागर के ऊपर पश्चिम की ओर उड़े. ये विमान संभवत: गुआम में मौजूद रणनीतिक एयरबेस की ओर बढ़ रहे थे, जबकि सात बी-2 विमानों का एक और समूह ईरानी परमाणु स्थलों पर बमबारी करने के लिए पूर्व की ओर उड़ गया.
सात बी-2 विमानों के दूसरे समूह ने ईरानी परमाणु स्थलों फोर्डो और नतांज पर सफलतापूर्वक बमबारी की. इन विमानों ने 14 जीबीयू-57 एमओपी बंकर बस्टर बम यहां गिराए. इस हमले में दोनों ही प्लांट तहस-नहस हो गए. इसके बाद 37 घंटे तक बिना रुके उड़ान भरने के बाद ये विमान अपने मूल बेस पर लौट आए.
यूरेशियन टाइम्स के अनुसार हालांकि बी-2 विमानों के पहले समूह के बारे में अभी भी बहुत अधिक जानकारी उपलब्ध नहीं है. इन विमानों का उद्देश्य ईरानियों को भ्रमित करना था. अब यह पता चला है कि इस ग्रुप में शामिल कम से कम एक बी-2 ने होनोलुलु में डैनियल के. इनौये अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग की थी. इनौये एयरपोर्ट हवाई में हिकम एयर फोर्स बेस के पास स्थित है.
ये स्टील्थ बॉम्बर यहां आज भी कई दिनों से फंसा हुआ है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










