
ईरान ने भारत से कहा- रूस की तरह हमसे भी पेश आइए
AajTak
ईरान अब भारत से तेल खरीदारी को फिर से शुरू करने की इच्छा दिखा रहा है. एक रिपोर्ट के अनुसार, ईरान का कहना है कि जब अमेरिकी प्रतिबंध झेल रहे रूस से भारत से तेल खरीद सकता है, तो ईरान के साथ भी भारत को फिर से तेल खरीदना शुरू कर देना चाहिए.
यूक्रेन से युद्ध के बाद रूस पर लगे अमेरिकी प्रतिबंधों के बावजूद भारत लगातार रूसी बाजार से तेल खरीद रहा है. ऐसे में साल 2019 से भारत और ईरान के बीच बंद तेल सप्लाई को अब ईरान एक बार फिर शुरू करना चाहता है. ईरान का कहना है कि भारत जिस तरह से रूस के मामले में अमेरिकी दबाव को नजरअंदाज कर रहा है, उसी तरह उसके साथ व्यापार में भी अमेरिकी प्रतिबंधों की परवाह ना करे. एक रिपोर्ट की मानें तो जल्द ही ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी इस बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ चर्चा भी कर सकते हैं.
न्यूज वेबसाइट द प्रिंट के अनुसार, 15-16 सितंबर को उजेबीकिस्तान में होने जा रही SCO (शंघाई सहयोग संगठन) मीटिंग के दौरान ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर इस बारे में चर्चा कर सकते हैं. SCO काउंसिल मीटिंग में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरान के राष्ट्रपति समेत चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, रूस के राष्ट्रपति व्लादमीर पुतिन और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ भी शामिल होंगे.
ईरान लगातार कर रहा तेल सप्लाई शुरू करने की बात हाल ही में ईरान के राजदूत अली चेगेनी ने भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात करते हुए तेल की खरीदारी का मामला उठाया था. इससे पहले बीते जून महीने में जब ईरान के विदेश मंत्री हुसैन आमिर जब भारत दौरे पर थे, तो उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री के साथ मुलाकात के दौरान भी इस मुद्दे को लेकर बातचीत की थी.
ईरानी राजदूत ने कहा था कि भारत से संबंध मजबूत करने के लिए हमारी कोई सीमा, प्रतिबंध और बाधाएं नहीं हैं. उन्होंने कहा कि हम पहले देश थे जिसने भारत को डॉलर नहीं बल्कि रुपया करेंसी में तेल निर्यात किया और भारत हमसे लगातार तेल खरीदता आया है. यहां तक हमने अन्य चीजों के लिए भी हमने रुपए में कारोबार किया है.
वहीं ईरानी राजदूत ने ये भी दावा किया कि अगर भारत तेल का आयात नहीं रोकता तो जो ईरान और भारत के बीच साल 2018-19 में 17 बिलियन डॉलर तक कारोबार हो रहा था, वो अब तक 30 से 35 बिलियन तक पहुंच जाता.
भारत ने कब रोकी ईरान से तेल सप्लाई साल 2019 में तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने ईरान के ऊपर कई तरह के प्रतिबंध लगा दिए थे. जिसके बाद भारत ने भी ईरान से तेल खरीदारी को रोक दिया था. उस समय ईरान ने भारत के इस फैसले को अमेरिका के दबाव में लिया गया निर्णय बताया था. ईरान पर लगे प्रतिबंधों से पहले भारत उसका दूसरा सबसे बड़ा तेल खरीदार था, जबकि चीन ईरान का अभी भी सबसे बड़ा तेल खरीदार है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.









