
ईरान ने पाकिस्तानी को दिया था ट्रंप की हत्या का कॉन्ट्रैक्ट, कोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
AajTak
न्यूयॉर्क की अदालत में पाकिस्तानी नागरिक आसिफ मर्चेंट ने सनसनीखेज दावा किया कि ईरानी खुफिया एजेंट्स ने उसे अमेरिकी नेताओं की हत्या की साजिश में जबरन शामिल किया था. मर्चेंट ने बताया कि इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के हैंडलर ने उसे डोनाल्ड ट्रंप, जो बाइडन और निक्की हेली को निशाना बनाने को कहा था.
न्यूयॉर्क की एक अदालत में चल रहे एक मुकदमे की कार्यवाही के दौरान बुधवार को एक सनसनीखेज खुलासा हुआ. पाकिस्तानी नागरिक आसिफ मर्चेंट (47) ने जजों के सामने चौंकाने वाला बयान दिया कि ईरानी खुफिया एजेंट्स ने उसे जबरदस्ती अमेरिका के प्रमुख राजनीतिज्ञों की हत्या की साजिश में शामिल किया था. मर्चेंट पर आतंकवादी गतिविधियों में संलिप्त होने और कॉन्ट्रैक्ट किलिंग के आरोप हैं. आसिफ मर्चेंट ने दावा किया कि ईरानी इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के एक हैंडलर मेहरदाद यूसुफ ने अप्रैल 2024 में उसे अमेरिका भेजा और कहा कि शायद किसी की हत्या करनी पड़े.
आसिफ के मुताबिक ईरानी हैंडलर ने उसे तीन संभावित निशाने बताए- डोनाल्ड ट्रंप, जो बाइडन और निक्की हेली. उस समय ट्रंप और बाइडन 2024 के राष्ट्रपति चुनाव के प्रमुख उम्मीदवार थे, जबकि हेली एक महीने पहले ही इस रेस से बाहर हो चुकी थीं. मर्चेंट ने अदालत में बताया कि उसने 2022 या 2023 में ईरानी जासूसों के साथ काम शुरू किया था और अमेरिकी प्रतिबंधों से बचने के लिए मनी लॉन्ड्रिंग में उनकी मदद की. बाद में ईरानी हैंडलर ने उसे प्रमुख अमेरिकी नेताओं की हत्या की साजिश रचने और कुछ दस्तावेज चुराने का काम सौंपा.
आसिफ मर्चेंट ने कोर्ट में दिया बयान
आसिफ मर्चेंट ने न्यूयॉर्क की अदालत में कहा, 'मेरे परिवार को धमकी दी गई थी. मेरे ईरान में रहने वाले रिश्तेदारों पर दबाव डाला गया. मेरे पास कोई और विकल्प नहीं था.' मर्चेंट ने बताया कि उसकी पत्नी पाकिस्तान में उसके तीन बच्चों के साथ रहती है और ईरान में भी उसके परिवार के सदस्य हैं. आसिफ के मुताबिक ईरानी हैंडलर ने उसके घर के बाहर आकर परिवार वालों को हथियार दिखाए और उन्हें डराया-धमाकाया ताकि उस पर दबाव बनाया जा सके. एफबीआई के हिडेन कैमरों ने जून 2024 में क्वींस के एक मोटल में मर्चेंट को एक रिपब्लिकन नेता (जिसे कोर्ट दस्तावेजों में ट्रंप बताया गया) की हत्या की योजना बनाते रिकॉर्ड किया था. एफबीआई के मुताबिक आसिफ मर्चेंट को ईरानी हैंडलर ने 5000 डॉलर एडवांस दिए थे.
यह भी पढ़ें: सऊदी-UAE-कतर से लेकर सीरिया-इराक तक तबाही का मंजर... ईरान की जंग में कहां, कितनी मौतें?
वीडियो में वह कहता है, 'यह टारगेट है. यह कैसे मरेगा?' आसिफ मर्चेंट ने जूरी को बताया कि वह जानता था कि उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा. उसने कोर्ट में दिए गए अपने बयान में कहा, 'मुझे लग रहा था कि साजिश सफल नहीं होगी. मुझे $5,000 मिले थे. कोई इतने कम पैसे में हत्या नहीं करता. मैं मानसिक रूप से तैयार था कि पकड़ा जाऊंगा.' उसने दावा किया कि वह अमेरिकी सरकार को साजिश के बारे में बताना चाहता था और ग्रीन कार्ड के लिए आवेदन करना चाहता था. मर्चेंट ने कोर्ट में खुद पर लगे टेररिज्म और कॉन्ट्रैक्ट किलिंग के आरोपों से इनकार किया और निर्दोष होने का दावा किया.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.

युद्ध के मोर्चे पर ये समझ में नहीं आ रहा है कि इस युद्ध में जीत कौन रहा है. जिस ईरान को समझा जा रहा है कि सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद वो सरेंडर कर देगा. वो कहीं से भी पीछे हटता नहीं दिख रहा है. बल्कि ईरान तो और ज्यादा अग्रेसिव हो गया है. और इजरायल के अलावा उसने यूएई का बुरा हाल किया हुआ है. दुबई को तो ईरान ने धुआं धुआं कर दिया. दुबई का हाल ये है कि उसकी ग्लोबल कैपिटल वाली इमेज को ईरान के हालिया हमलों से बहुत बड़ा डेंट लगा है.

पश्चिम एशिया में जंग से तेल और गैस की किल्लत की आशंका के बीच भारत के लिए अच्छी खबर है. भारतीय जहाज शिवालिक कतर से लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस लेकर भारत आ गया है, एलपीजी से लदा भारतीय जहाज शिवालिक गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर पहुंचा है. ये जहाज लगभग 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर आया है, एक घरेलू सिलेंडर में लगभग 14.2 किलोग्राम LPG भरी जाती है. इस तरह से 46 हजार मीट्रिक टन में 32.4 लाख घरेलू सिलेंडर भरे जा सकते हैं. बता दें कि 14 मार्च को ईरान ने शिवालिक को हॉर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की इजाजत दी थी. वहीं, जहाज नंदा देवी और जग लाडकी कल तक भारत पहुंच सकता है. नंदा देवी जहाज पर भी 46,000 टन LPG लदा है.

युद्ध के बीच भारत का शिवालिक जहाज मुंद्रा पोर्ट पहुंचा है. 45 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर शिवालिक पहुंचा है. कल नंदा देवी जहाज भी LPG की सप्लाई लेकर पहुंच रहा है. ईरान से अमेरिका-इजरायल के युद्ध का तीसरा हफ्ता शुरू हो चुका है. ईरान के खिलाफ इस युद्ध में प्रलय की स्थिति तो है लेकिन राष्ट्रपति ट्रंप कहीं से भी निर्णायक भूमिका में नजर नहीं आ रहे. होर्मुज का समंदर न सिर्फ ट्रंप के लिए सैन्य चुनौती बन गया है, बल्कि कूटनीतिक झटके भी उन्हें मिलते दिख रहे हैं.






