
ईरान के समर्थन में आया पाकिस्तान, कल तक ट्रंप के लिए कर रहा था नोबेल पीस प्राइज की मांग
AajTak
पाकिस्तान ने एक दिन पहले ही अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के लिए शांति के नोबेल पुरस्कार की पैरवी की थी. पाकिस्तान सरकार ने कहा था कि 2025 में ट्रंप ने जिस तरह से भारत के साथ जंग को कूटनीतिक हस्तक्षेप और महत्वपूर्ण नेतृत्व के जरिए सुलझाया. उसकी वजह से ट्रंप का नाम नोबल शांति पुरस्कार के लिए प्रस्तावित करने का फैसला किया गया है.
इजरायल और ईरान की जंग में अमेरिका की एंट्री ने मिडिल ईस्ट में हलचल तेज कर दी है. अमेरिका ने ईरान के तीन प्रमुख न्यूक्लियर ठिकानों पर ताबड़तोड़ हमले किए. इस बीच पाकिस्तान ने ईरान के परमाणु ठिकानों पर अमेरिका के हमले की कड़ी निंदा की है.
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कर कहा कि अमेरिका ने एयरस्ट्राइक कर अंतर्राष्ट्रीय कानून के सभी नियमों का उल्लंघन किया है. संयुक्त राष्ट्र चार्टर के तहत ईरान के पास अपनी रक्षा करने का पूरा अधिकार है.
बयान में कहा गया कि हम मिडिल ईस्ट में मौजूदा तनावपूर्ण स्थिति को लेकर गहरी चिंता जताई है. इससे उपजी स्थिति बहुत चिंताजनक है क्योंकि इससे मिडिल ईस्ट और इससे परे भयावह प्रभाव होंगे. ये हमले अंतर्राष्ट्रीय कानून का उल्लंघन है और ईरान के पास अपनी रक्षा करने का पूरा अधिकार है.
बता दें कि पाकिस्तान की सीमा ईरान से लगती है. ईरान के साथ पाकिस्तान 900 किलोमीटर लंबा बॉर्डर शेयर करता है. पाकिस्तान ने इजरायल और ईरान से जल्द से जल्द इस जंग को खत्म करने का भी आह्वान जताया था. पाकिस्तान ने कहा था कि सैन्य संघर्ष नहीं बल्कि डिप्लोमेसी ही शांति का एकमात्र रास्ता है.
पाकिस्तान ने ट्रंप के लिए की थी नोबेल पुरस्कार की पैरवी
पाकिस्तान ने एक दिन पहले ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए शांति के नोबेल पुरस्कार की पैरवी की थी. पाकिस्तान सरकार ने ट्रंप का नाम 2026 के नोबल शांति पुरस्कार के लिए औपचारिक रूप से प्रस्तावित किया था.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.

अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते खाड़ी देश में रह रहे भारतीय मुस्लिम जंग के साये में ईद मनाने के लिए मजबूर है. इस बार घर और परिवार के साथ ईद मनाने के अरमानों पर पानी फिर गया है, युद्ध के चलते फ्लाइट कैंसिल हो रही है तो एयर टिकट महंगा है और नौकरी खोने का भी खतरा भी सता रहा है, जिसके चलते परदेस में ही ईद मनाने को बेबस हैं.

तेलंगाना के जगित्याल जिले में जहां एक गर्भवती यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई. मामले में पति को मुख्य आरोपी बनाते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. युवती के परिवार ने दहेज उत्पीड़न के भी आरोप लगाए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.









