
ईरान के वॉर जोन से निकाले गए 290 भारतीय स्टूडेंट्स दिल्ली पहुंचे, अब तक 1100 से ज्यादा लौटे स्वदेश
AajTak
ऑपरेशन सिंधु के तहत ईरान से 280 से अधिक भारतीय छात्रों को लेकर महन एयर की दूसरी फ्लाइट दिल्ली पहुंची. इनमें अधिकांश छात्र कश्मीर से हैं. शनिवार रात 11:30 बजे यह फ्लाइट दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतरी. अब तक कुल 1,117 भारतीय नागरिकों को ईरान से सुरक्षित निकाला गया है.
ईरान के युद्ध प्रभावित क्षेत्र मशहद से भारतीय छात्रों को लेकर चल रहे बचाव अभियान "ऑपरेशन सिंधु" के तहत महन एयर की दूसरी विशेष उड़ान (W5071) शनिवार रात दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड की. इस फ्लाइट में कमोबेश 290 से भारतीय छात्र सवार थे, जिनमें से बड़ी संख्या कश्मीर के छात्रों की थी.
विदेश मंत्रालय ने जानकारी दी कि यह फ्लाइट रात 11:30 बजे दिल्ली पहुंची. इसके साथ ही अब तक ईरान से कुल 1,117 भारतीय नागरिकों को सुरक्षित स्वदेश लाया जा चुका है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि ऑपरेशन सिंधु अब रफ्तार पकड़ चुका है और रविवार को ईरान से दो और विशेष उड़ानों के दिल्ली आने की योजना है.
यह भी पढ़ें: 'अमेरिका ने ईरान पर हमला किया तो लाल सागर में जहाजों को...', हूती विद्रोहियों की खुली चुनौती
JK स्टूडेंट एसोसिएशन ने क्या कहा?
जम्मू-कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन ने इस सफल रेस्क्यू ऑपरेशन को लेकर प्रतिक्रिया दी और कहा कि यह उन परिवारों के लिए एक भावुक क्षण है, जो अपने बच्चों की सुरक्षित वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. छात्रों के स्वदेश लौटने से परिजनों को गहरी राहत और सुकून मिला है.
संस्था ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से छात्र बेहद डरे हुए और मानसिक रूप से थके हुए थे. युद्धग्रस्त माहौल में जीना उनके लिए काफी मुश्किल था. उनकी सुरक्षित घर वापसी अब एक बड़ी राहत लेकर आई है, विशेष रूप से कश्मीर के लिए जहां अधिकांश छात्र रहते हैं.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.

अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते खाड़ी देश में रह रहे भारतीय मुस्लिम जंग के साये में ईद मनाने के लिए मजबूर है. इस बार घर और परिवार के साथ ईद मनाने के अरमानों पर पानी फिर गया है, युद्ध के चलते फ्लाइट कैंसिल हो रही है तो एयर टिकट महंगा है और नौकरी खोने का भी खतरा भी सता रहा है, जिसके चलते परदेस में ही ईद मनाने को बेबस हैं.

तेलंगाना के जगित्याल जिले में जहां एक गर्भवती यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई. मामले में पति को मुख्य आरोपी बनाते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. युवती के परिवार ने दहेज उत्पीड़न के भी आरोप लगाए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.









