
ईरान के विदेश मंत्री ने डोभाल से मीटिंग के बाद ऐसा क्या लिखा कि करना पड़ा डिलीट?
AajTak
पैगंबर मोहम्मद पर बीजेपी नेताओं की विवादित टिप्पणी को लेकर मचे हंगामे के बीच ईरान के विदेश मंत्री भारत के दौरे पर आए. ईरान के विदेश मंत्रालय ने पहले ही पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी की आलोचना करते हुए बयान जारी किया था. ईरान के विदेश मंत्री ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के साथ बातचीत में भी ये मुद्दा उठाया.
बीजेपी के दो नेताओं के पैगंबर मोहम्मद पर विवादित बयान से इस्लामिक देशों की तरफ से तीखी प्रतिक्रिया आई. कई देशों ने भारतीय राजदूतों को तलब किया तो कुछ देशों में भारतीय वस्तुओं के बहिष्कार की भी मांग उठने लगी. इसी हंगामे के बीच ईरान के विदेश मंत्री हुसैन आमिर अबदुल्लाह बुधवार को भारत के दौरे पर आए.
ईरान के विदेश मंत्री ने भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से मुलाकात की. इस बातचीत में भी पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी का मुद्दा उठा. हालांकि, गुरुवार को ईरान के विदेश मंत्रालय ने इस बातचीत को लेकर वेबसाइट पर जारी किए गए बयान से पैगंबर मोहम्मद विवाद से जुड़े कुछ हिस्से को हटा दिया.
ईरान के विदेश मंत्री आमिर अब्दुल्लाह बुधवार को भारत के तीन दिवसीय दौरे पर आए थे. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से मुलाकात की. इन मुलाकातों में मुख्य एजेंडा व्यापार, कनेक्टिविटी और आतंकवाद रहा.
बुधवार को ईरान के विदेश मंत्रालय ने आमिर अब्दुल्ला और डोभाल के बीच बातचीत को लेकर जो बयान जारी किया था, उसमें भारत में कुछ लोगों द्वारा पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी से उपजे खराब माहौल का जिक्र था. इसमें ये भी कहा गया था कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार डोभाल ने ईरान के विदेश मंत्री को बताया कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है.
भारत के विदेश मंत्रालय ने दिया जवाब
जब भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची से साप्ताहिक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान इस बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने इस पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया. हालांकि, उन्होंने कहा, जहां तक मुझे पता है कि बयान के जिस हिस्से की आप बात कर रहे हैं, उसे हटाया जा चुका है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.

बांग्लादेश में एक तरफ संविधान के रिफॉर्म का सवाल खड़ा है तो दूसरी तरफ यूएस से हुई ट्रेड डील की विसंगतियां. अंतरिम सरकार चला रहे मोहम्मद यूनुस ने जाते जाते तारिक रहमान को ऐसी उलझन में डाला है कि उनके लिए आगे बढ़ना किसी चुनौती से कम नहीं. दोनों में शक्ति संतुलन का सवाल है. रिफॉर्म में आंतरिक शक्ति संतुलन रखना है, जबकि यूएस डील में बाहरी शक्ति संतुलन.








