
ईरान की लड़की ने इंडियन लड़के से की शादी, 'जोर-जोर की हंसी' से आए करीब
AajTak
लड़की का नाम हेंगामेह है, जबकि लड़के का नाम विष्णु है. दोनों पहली बार 2017 में मिले थे. तब हेंगामेह फार्मेसी पढ़ाई के लिए इंडिया आई थीं. विष्णु और हेंगामेह एक ही कॉलेज में पढ़ते थे. इसी दौरान उनकी मुलाकात हुई. दोनों की पहली मुलाकात का किस्सा बहुत फनी है.
ईरान की एक लड़की नर्सिंग की पढ़ाई के लिए इंडिया आई थी. यहां उसकी मुलाकात केरल के एक लड़के से हुई. दोनों में दोस्ती हुई और फिर ये दोस्ती प्यार में बदल गई. बाद में उन्होंने शादी कर ली. फिलहाल, लड़की यहीं रह रही है. उसका कहना है कि बॉलीवुड ने उनकी जोड़ी बनाई है. खुद लड़की ने एक वीडियो में अपने लव स्टोरी शेयर करते हुए पूरी कहानी बताई है.
लड़की का नाम हेंगामेह है. वहीं, लड़के का नाम विष्णु है. दोनों पहली बार 2017 में मिले थे. तब हेंगामेह फार्मेसी पढ़ाई के लिए इंडिया आई थीं. विष्णु और हेंगामेह एक ही कॉलेज में पढ़ते थे. इसी दौरान उनकी मुलाकात हुई थी. दोनों की पहली मुलाकात का किस्सा बहुत फनी है.
जब कॉलेज की कैंटीन में एक-दूसरे को देखा
अपने वीडियो में विष्णु कहते हैं कि कैंटीन में वो अपने दोस्तों के साथ खाना खा रहे थे. अचानक उन्हें एक लड़की की जोर-जोर से हंसने की आवाज आई. वो अपने कुछ साथियों के साथ लंच कर रही थी और लगातार हंसे जा रही थी. काफी देर होने के बाद विष्णु खुद को देखने लगे कि कहीं वो लड़की उनपर तो नहीं हंस रही.
जब लंच के बाद विष्णु उठकर जाने लगे तब भी अजनबी लड़की उनकी तरफ देखकर हंस रही थी. विष्णु को ये अजीब लगा मगर कुछ समझ नहीं आ रहा था. तभी उनके साथ मौजूद लड़की ने कहा कि वो अजनबी लड़की तुम्हें नोटिस कर रही है. लेकिन विष्णु की उससे बात करने की हिम्मत नहीं हुई.
कुछ समय बाद हिचकिचाते हुए विष्णु ने उस लड़की से बात की और उसका नाम पूछा. पता चला उसका नाम हेंगामेह है और वो ईरान की रहने वाली है.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












