
ईरान की महिला बेंगलुरु में धरने पर बैठी, अपने देश पर लगाया लड़कियों को जहर देने का आरोप
AajTak
ईरान में स्कूली लड़कियों को जहर देने के मामले सामने आने के बाद भारत में भी विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. बेंगलुरु के चर्च स्ट्रीट पर ईरान की एक महिला ने विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दौरान ईरानी महिलाओं को न्याय दिलाने में मदद करने में भारत के समर्थन की अपील की है.
इस्लामिक देश ईरान में लड़कियों की स्कूलिंग को रोकने के लिए खाने में जहर देने के मामले सामने आने के बाद से विरोध प्रदर्शन जारी है. इस मामले को लेकर भारत के बेंगलुरु में भी ईरान की एक महिला ने चर्च स्ट्रीट में विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दौरान ईरानी महिलाओं को न्याय दिलाने में मदद करने में भारत के समर्थन की अपील की है.
बेंगलुरु में प्रदर्शन कर रही निकू का कहना है कि सैकड़ों ईरानी महिलाओं पर रसायनों के साथ हमला किया गया है. उम्र कोई बंधन नहीं है. यहां तक कि प्राथमिक स्कूल के बच्चों पर भी हमला किया गया है. महिला प्रदर्शनकारी निकू ने कहा, 'हम हिजाब के खिलाफ नहीं हैं. हम जबरन हिजाब के खिलाफ हैं.' वह ईरान में महिलाओं पर रासायनिक हमले के खिलाफ आवाज उठाने वाली भारत की पहली ईरानी महिला प्रदर्शनकारी हैं.
ईरान में स्कूली छात्राएं बीमार
बता दें कि ईरान में लड़कियों के स्कूलों पर संदिग्ध रासायनिक हमलों के बाद सैकड़ों स्कूली छात्राओं को ईरान भर के अस्पतालों में ले जाया गया. ईरान की स्कूली छात्राओं में अस्पष्टीकृत बीमारियां पिछले साल नवंबर से देखी जा रही हैं. ब्लूमबर्ग ने बताया कि अब तक एक दर्जन से ज्यादा शहरों में कम से कम 300 लड़कियों का इलाज अज्ञात मूल के विभिन्न लक्षणों के लिए किया गया है.
छात्राओं की पढ़ाई रोकना चाहता है प्रशासन?
सरकारी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कुछ लोग स्कूली छात्राओं को जहर दे रहे थे, जिसका मकसद लड़कियों की पढ़ाई बंद करना था. इसे लेकर ईरान की राजधानी तेहरान और देश के अन्य शहरों में जहर के संदिग्ध हमलों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन चल रहा है. सोशल मीडिया पर भी वहां से कई वीडियो सामने आ रहे हैं.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.









