
ईरान की न्यूक्लियर साइट पर हमले के बाद रेडिएशन लीक का कितना खतरा? एक्सपर्ट ने समझाया
AajTak
ब्रिटेन के लीसेस्टर यूनिवर्सिटी में सिविल सेफ्टी और सिक्योरिटी यूनिट को लीड करने वाले साइमन बेनेट ने कहा कि अंडरग्राउंड फैसिलिटी पर हमले से पर्यावरण को होने वाला खतरा न्यूनतम होता है, क्योंकि आप न्यूक्लियर मैटेरियल को हजारों टन कंक्रीट, मिट्टी और चट्टान में दबा रहे होते हैं.
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के अहम परमाणु ठिकानों को सैन्य हमलों में तबाह करने का दावा किया है. अमेरिकी हवाई हमले में ईरान की अंडरग्राउंड न्यूक्लियर साइट फोर्डो को भी निशाना बनाया गया है. 13 जून को इजरायल की तरफ से ईरान पर शुरू किए गए हमलों में अब अमेरिका की भी एंट्री हो चुकी है. हालांकि अब भी ट्रंप को उम्मीद है कि ईरान किसी तरह की जवाबी कार्रवाई नहीं करेगा और उन्होंने मिडिल ईस्ट में शांति कायम करने की अपील की है.
न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक विशेषज्ञों ने कहा है कि ईरान के यूरेनियम एनरिचमेंट प्लांट पर सैन्य हमलों से रेडिएशन लीक का सीमित जोखिम है और अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) ने रविवार को कहा कि अमेरिकी हमलों के बाद साइट के बाहर रेडिएशन लेवल में वृद्धि की कोई सूचना नहीं मिली है.
तीन परमाणु ठिकानों पर हमला
अमेरिकी सेना ने फोर्डो, नतांज़ और इस्फहान में स्थित ठिकानों पर हमला किया गया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान की प्रमुख न्यूक्लियर एनरिचमेंट फैसिलिटीज को पूरी तरह से नष्ट कर दिया गया है. ये हमले नतांज़, इस्फ़हान, अराक और तेहरान में परमाणु ठिकानों पर पहले से घोषित इज़रायली हमलों के बाद हुए हैं.
इजरायल का कहना है कि उसका टारगेट ईरान को परमाणु बम बनाने से रोकना है और अमेरिका का कहना है कि तेहरान को ऐसे हथियार हासिल करने की इजाजत नहीं दी जाएगी. ईरान ने हमेशा से परमाणु हथियार बनाने की बात से इनकार किया है. अंतरराष्ट्रीय परमाणु निगरानी संस्था IAEA ने पहले ही नतांज स्थित यूरेनियम एनरिचमेंट प्लांट, इस्फ़हान स्थित परमाणु कैंपस, जिसमें यूरेनियम कन्वर्जन फैसिलिटी भी शामिल है, करज और तेहरान में सेंट्रीफ्यूज प्रोडक्शन फैसिलिटी को हुए नुकसान की रिपोर्ट दी है.
ये भी पढ़ें: 'सुप्रीम लीडर खामेनेई को निशाना बनाया तो... ', अमेरिकी हमले के बाद ईरान की चेतावनी

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.

अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते खाड़ी देश में रह रहे भारतीय मुस्लिम जंग के साये में ईद मनाने के लिए मजबूर है. इस बार घर और परिवार के साथ ईद मनाने के अरमानों पर पानी फिर गया है, युद्ध के चलते फ्लाइट कैंसिल हो रही है तो एयर टिकट महंगा है और नौकरी खोने का भी खतरा भी सता रहा है, जिसके चलते परदेस में ही ईद मनाने को बेबस हैं.

तेलंगाना के जगित्याल जिले में जहां एक गर्भवती यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई. मामले में पति को मुख्य आरोपी बनाते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. युवती के परिवार ने दहेज उत्पीड़न के भी आरोप लगाए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.









